Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री लगातार नए-नए सुपरहिट गानों से धूम मचा रही है। इसी कड़ी में अब पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह का नया पार्टी सॉन्ग ‘कमरिया राउंड करेगा’ रिलीज हो चुका है।
Neelkamal Singh Songs : गाने में उनके साथ पहली बार नजर आ रही हैं एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी, जिन्हें अक्सर खेसारी लाल यादव की हीरोइन कहा जाता है। रिलीज के साथ ही दोनों की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
अकांक्षा पुरी और खेसारी का कनेक्शन
अकांक्षा पुरी का नाम हाल ही में भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा है। वह जल्द ही खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियोज में भी खेसारी के साथ रोमांस किया है। लेकिन इस बार नीलकमल सिंह के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है।
Bhojpuri Song रिलीज होते ही गाना छाया
‘कमरिया राउंड करेगा’ को सारेगामा हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटों में गाना ट्रेंड करने लगा। इस गाने को नीलकमल सिंह के साथ मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। दोनों की आवाज़ का मेल इसे और भी आकर्षक बनाता है।
गाने की शूटिंग और प्रजेंटेशन पूरी तरह से मॉडर्न स्टाइल में की गई है। नीलकमल और अकांक्षा की कैमिस्ट्री, रोमांटिक अंदाज और डांस मूव्स पार्टी वाइब्स से भरपूर माहौल तैयार करते हैं।
- ये भी पढ़ें बिग बॉस 19 में एंट्री कर सकती हैं लड़का से लड़की बनीं Anaya Bangar, सोशल मीडिया पर क्यों हुआ हंगामा
नीलकमल सिंह की लोकप्रियता
नीलकमल सिंह पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। उनके कई ट्रैक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं। यही वजह है कि उनका हर नया गाना फैंस के बीच बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इस बार भी फैंस गाने के कॉमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं—
View this post on Instagram
कोई इसे “साल का बेस्ट पार्टी सॉन्ग” कह रहा है।
तो कोई इसे “नीलकमल का मास्टरपीस” बता रहा है।
साफ है कि Neelkamal Singh और अकांक्षा पुरी की जोड़ी ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और बड़ा हिट दे दिया है।
- और पढ़ें Mobile नेटवर्क प्रॉब्लम से हैं परेशान तो Wi-Fi फीचर आएगा काम; जानें कैसे करें Airtel, Jio, Vi Users एक्टिवेट
- Wrinkles in Young Age: जवानी में झुर्रियां आने की वजह सिर्फ उम्र नहीं, आपकी ये 6 आदतें भी जिम्मेदार हैं
- Instagram vs YouTube Income: किस प्लेटफॉर्म से होती है ज्यादा कमाई? जानें पूरा सच
- Tata Altroz प्री-फेसलिफ्ट पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट | अगस्त 2025 ऑफर, कीमत बहुत ही कम
- Yash की ‘Toxic’ में एलिजाबेथ बनीं सामने आया Huma Qureshi का खतरनाक फर्स्ट लुक, बढ़ा एक्साइटमेंट - December 29, 2025
- प्रलय’ में फिर साथ रणवीर–आलिया? जॉम्बी थ्रिलर में दमदार फीमेल लीड की चर्चा तेज ! जानें कैसा होगा रोल - December 28, 2025
- बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा! ‘धुरंधर’ की रफ्तार फिर तेज, क्या टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? - December 27, 2025