Best gaming phone under 20000: आज के समय में मोबाइल गेमिंग सिर्फ टाइमपास नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा क्रेज बन चुका है। खासकर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स PUBG, BGMI, Free Fire, COD जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स जमकर खेल रहे हैं। लेकिन मजा तब आता है जब फोन हैंग न करे, ज्यादा गरम न हो और बैटरी बीच गेम में जवाब न दे।
gaming phone under 20000 in India: इसी जरूरत को देखते हुए हम आपके लिए ऐसे 5 शानदार गेमिंग स्मार्टफोन लेकर आए हैं जिनकी कीमत ₹20,000 से भी कम है, लेकिन परफॉर्मेंस किसी महंगे फोन से कम नहीं है।
Realme P3 5G – बैटरी भी बड़ी, परफॉर्मेंस भी तगड़ी
Best student gaming phone:अगर आप ऐसा gaming phone चाहते हैं जो लंबे समय तक गेम चलाए और बीच में चार्जिंग की टेंशन न दे, तो Realme P3 5G आपके काम का फोन है। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो नए जमाने के गेम्स को आराम से हैंडल कर लेता है।
इस फोन की 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, यानी स्क्रीन एकदम स्मूथ चलती है। सबसे मजेदार बात ये है कि इसमें 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है और 45W की फास्ट चार्जिंग भी है। यानी दिनभर गेम खेलो, फिर भी बैटरी की चिंता नहीं।
Motorola Moto G86 Power 5G – बैटरी का असली पहलवान
Best battery gaming phone:अगर आपका फोकस सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप पर है, तो Motorola Moto G86 Power 5G आपको जरूर पसंद आएगा। इसमें 6720mAh की बहुत बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर डेढ़ से दो दिन तक आराम से चल जाती है।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए भरोसेमंद माना जाता है। डिस्प्ले AMOLED है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने में काफी मजा आता है।
Infinix Note 50s 5G+ – 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले का स्टाइल
144Hz gaming phone under 20000:अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन देखने में भी प्रीमियम लगे और गेमिंग भी झकास चले, तो Infinix Note 50s 5G+ एक दमदार ऑप्शन है। इसमें 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
इसका मतलब यह है कि गेम खेलते समय स्क्रीन एकदम मक्खन की तरह चलती है। इसमें Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है, जो लंबे समय तक गेम खेलने पर भी अच्छा परफॉर्म करता है। बैटरी 5500mAh की है, जो नॉर्मल गेमिंग के लिए पूरी तरह से ठीक है।
- संबंधित खबरें Lava का सबसे खतरनाक Gaming Beast! Play Max 5G सिर्फ 12,000 में आ रहा है मार्केट हिलाने
- इन-बिल्ट फैन और 8000mAh बैटरी के साथ आएगा दमदार स्मार्टफोन, लीक में सामने आई बड़ी डिटेल्स
- iQOO 15 भारत में नवंबर में लॉन्च होगा: मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 8K कूलिंग सिस्टम
- 16GB RAM वाले सबसे तगड़े 5 स्मार्टफोन – iQOO 13 से लेकर Pixel 9 Pro XL phones तक, परफॉर्मेंस में सबसे दमदार!
iQOO Z10x 5G – गेमिंग के साथ लंबी बैटरी लाइफ
अगर आप ऐसा gaming phone चाहते हैं जिसमें गेमिंग भी बढ़िया हो और बैटरी भी ज्यादा देर चले, तो iQOO Z10x 5G आपके लिए सही चॉइस हो सकती है। इसमें 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो इस बजट में काफी बड़ी मानी जाती है।
इस फोन में Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो BGMI, Free Fire और COD जैसे गेम्स को स्मूथ तरीके से चला लेता है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट वाली है, जिससे गेमिंग का एक्सपीरिएंस और भी बेहतर हो जाता है।
Tecno Pova Curve 5G – सस्ता, स्टाइलिश और 144Hz वाला गेमिंग फोन
अगर आप कम बजट में स्टाइल + गेमिंग + कर्व्ड डिस्प्ले सब कुछ चाहते हैं, तो Tecno Pova Curve 5G एक शानदार ऑप्शन है। इसमें 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
gaming phone में Dimensity 7300 Ultimate (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान कम गरम होता है और बैटरी भी जल्दी खत्म नहीं करता। इसकी 5500mAh बैटरी रोजाना गेमिंग के लिए काफी अच्छा बैकअप देती है।।
₹20,000 से कम में बेस्ट गेमिंग फोन – स्पेसिफिकेशन टेबल
| स्मार्टफोन | प्रोसेसर | डिस्प्ले | कैमरा (रियर/फ्रंट) | बैटरी |
|---|---|---|---|---|
| Realme P3 5G | Snapdragon 6 Gen 4 | 6.67″ AMOLED, 120Hz | 50MP + 2MP / 16MP | 6000mAh, 45W |
| Motorola Moto G86 Power 5G | Dimensity 7300 | 6.7″ AMOLED, 120Hz | 50MP + 8MP / 32MP | 6720mAh |
| Infinix Note 50s 5G+ | Dimensity 7300 Ultimate | 6.78″ Curved AMOLED, 144Hz | 64MP + 2MP / 13MP | 5500mAh |
| iQOO Z10x 5G | Dimensity 7300 | 6.72″ FHD+, 120Hz | 50MP + 2MP / 8MP | 6500mAh |
| Tecno Pova Curve 5G | Dimensity 7300 Ultimate | 6.78″ Curved AMOLED, 144Hz | 64MP / 13MP | 5500mAh |
कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा?
अगर आपको ऑल-राउंडर gaming phone चाहिए, तो Realme P3 5G सबसे बैलेंस्ड चॉइस है। अगर आपकी पहली प्राथमिकता बैटरी बैकअप है, तो Motorola Moto G86 Power 5G और iQOO Z10x 5G बढ़िया रहेंगे।
अगर आपको स्टाइलिश डिजाइन और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले चाहिए, तो Infinix Note 50s 5G+ और Tecno Pova Curve 5G बिल्कुल फिट बैठते हैं।
- और पढ़ें रणवीर की Dhurrandhar पर क्यों छाए गए R Madhavan! ट्रेलर में ही जनता बोल उठी—ये तो आग है!
- Kawasaki KLE 500 vs Royal Enfield Himalayan 450: कौन है असली ऑफ-रोड किंग?
- दुनिया का सबसे Advanced Mushlim देश, जहां महिलाओं को मिलती है खुली आज़ादी, बिन ब्याही लड़की बन सकती है मां,
- Apply Vaseline on breast: सोने से पहले ब्रेस्ट पर लगाएं वैसलीन, 30 दिन बाद रिजल्ट देख रह जाएंगे चकित
- YouTube Silver Button कैसे और कब मिलता है,10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? - January 8, 2026
- Third Party Apps क्या होती हैं? फायदे, नुकसान और इस्तेमाल से पहले जानने वाली जरूरी बातें - January 8, 2026
- Instagram Reels से पैसे कैसे मिलते हैं? 10K Views पर कितनी होती है कमाई – जानकर चौंक जाएंगे - January 8, 2026