Aadhaar card mobile number change 2025: आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेटेड रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि OTP वेरिफिकेशन के लिए इसी नंबर का इस्तेमाल होता है। अगर आपका नंबर बदल गया है और UIDAI डेटाबेस में अपडेट नहीं है, तो कई जरूरी सेवाओं में परेशानी आ सकती है।
Aadhaar update appointment online: UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) की वेबसाइट से आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर अपना नंबर अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए ₹50 फीस लगती है और आपको URN (Update Request Number) भी मिलता है, जिससे आप अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Aadhaar card क्यों जरूरी है?
आधार एक 12 अंकों की यूनिक आईडी है जो भारत के हर नागरिक के लिए पहचान और पते का प्रमाण है। यह सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, एडमिशन और कई सेवाओं में जरूरी दस्तावेज है। इसलिए इसमें दर्ज सभी जानकारियां हमेशा सही और अपडेट रहनी चाहिए।
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के स्टेप्स
ध्यान दें — यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं की जा सकती, मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
1. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें
UIDAI वेबसाइट पर जाएं और अपनी पसंद की भाषा चुनें।
My Aadhaar > Get Aadhaar > Book an Appointment पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन से अपना शहर/स्थान चुनें और Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा भरें और Generate OTP पर क्लिक करें।
OTP डालकर Verify OTP करें।
2. डिटेल भरें
Resident Type चुनें।
आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, राज्य, शहर और आधार सेवा केंद्र चुनें।
Update Details में New Mobile Number ऑप्शन सेलेक्ट करें।
3. तारीख और समय चुनें
- अपॉइंटमेंट की तारीख और समय चुनें।
- डिटेल्स वेरिफाई करें और Submit पर क्लिक करें।
4. सेवा केंद्र जाएं
- तय तारीख पर आधार सेवा केंद्र जाएं।
- ₹50 फीस देकर अपना नंबर अपडेट करवाएं।
- आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी, जिसमें URN होगा।
- इस URN से आप ऑनलाइन अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Aadhaar card टिप — अगर आप नंबर बदलते ही तुरंत अपडेट करा देंगे, तो भविष्य में बैंकिंग, पासपोर्ट या सरकारी सेवाओं में OTP वेरिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी।
- और पढ़ें Commercial Driving License: भारत में ट्रक, बस और टैक्सी चलाने के लिए (CDL) कैसे बनवाएं? पूरी जानकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन
- Amazon Mega Electronics Days: Samsung Galaxy Z Fold 5 5G पर ₹54,000 की जबरदस्त छूट, मौका हाथ से न जाने दें!
- गूगल का बड़ा तोहफा: इन लोगों को मिलेगा ₹17,500 वाला Google AI Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री,जानें कैसे पाएं ये ऑफर।
- Upcoming Smartphones: अगस्त में धमाका! लॉन्च होंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स – जानिए पूरी लिस्ट तारीख के साथ
- YouTube Silver Button कैसे और कब मिलता है,10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? - January 8, 2026
- Third Party Apps क्या होती हैं? फायदे, नुकसान और इस्तेमाल से पहले जानने वाली जरूरी बातें - January 8, 2026
- Instagram Reels से पैसे कैसे मिलते हैं? 10K Views पर कितनी होती है कमाई – जानकर चौंक जाएंगे - January 8, 2026