Puja banerjee Tv Actress: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, जो पॉपुलर शो ‘देवों के देव… महादेव’ में देवी पार्वती की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचानी गईं, आजकल चर्चा में हैं—but इस बार वजह बेहद दुखद है। पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो गए हैं,
Who is Kunal verma Tv Acter: जिससे उनका जीवनभर का जमा पैसा एक झटके में खत्म हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस धोखाधड़ी में किसी अनजान का नहीं, बल्कि उनके बेहद करीबी का हाथ है।
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किया खुलासा
Puja banerjee ने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर इस धोखाधड़ी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन महीने उनके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। वह और कुणाल इस फ्रॉड से बुरी तरह टूट चुके हैं। पूजा ने कहा कि वह काफी समय से अंदर ही अंदर परेशान थीं और यह समझ नहीं पा रही थीं कि आगे क्या होगा।
उनके अनुसार, इस फ्रॉड के कारण उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई हैं और अब उन्हें जिंदगी को फिर से “जीरो से शुरू करना” पड़ेगा।
View this post on Instagram
करीबी दोस्त ने ही किया विश्वासघात
वीडियो में पूजा और कुणाल ने उस शख्स का नाम नहीं बताया, जिसने उनके साथ यह धोखा किया। लेकिन उन्होंने यह साफ कहा कि वह कोई और नहीं बल्कि उनका बेहद करीबी था—वह व्यक्ति जो बीते तीन सालों से उनके घर का हिस्सा बना हुआ था। कुणाल ने वीडियो में कहा, “हमने उस इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा किया था। हर परेशानी में वह हमारे साथ था, लेकिन उसी ने हमारे भरोसे को तोड़ा।”
अंदर से टूट चुके हैं पूजा-कुणाल
वीडियो में दोनों काफी इमोशनल नजर आए। कुणाल ने बताया कि उन्होंने इस धोखे के बाद बहुत बार रोया, लेकिन अब वो और नहीं रोना चाहते। इसीलिए उन्होंने ये वीडियो रिकॉर्ड किया ताकि अपना दर्द लोगों से साझा कर सकें। उनका मानना है कि “दुख बांटने से दुख कम होता है।”
दोनों ने लोगों से सपोर्ट और दुआओं की अपील की। साथ ही कहा कि वो अपनी मेहनत से वापस खड़े होंगे और फिर से एक नई शुरुआत करेंगे।
लोगों से मिला सहारा बना उम्मीद की किरण
Puja banerjee ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और हमेशा ईमानदारी से काम किया है। इस कठिन समय में उन्हें केवल अपने दर्शकों और चाहने वालों का सहारा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे दर्शकों ने उन्हें पहले प्यार और सपोर्ट दिया, वैसे ही इस बार भी उनका साथ देंगे।
Puja banerjee कौन है?
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का ये अनुभव उन सभी के लिए एक सीख है कि करीबी रिश्तों में भी सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने जिस मजबूती से इस मुश्किल का सामना करने का निर्णय लिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। हम आशा करते हैं कि यह कपल जल्द ही फिर से मजबूती से उभरे और नई शुरुआत करे।
- और पढ़ें मिडिल क्लास वालों की आई बहार… KIA EV6 2025 की 700 Km रेंज, 10 मिनट में चार्ज, 360 डिग्री कैमरा, सिर्फ ₹90,000 देकर घर लाएं
- Hero HF Deluxe Flex Fuel 2025: गरीबों के लिए आया बिना पेट्रोल के चलने वाली शानदार बाइक, माइलेज दमदार और पर्यावरण भी सुरक्षित!
- Maruti Suzuki XL6: मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक दमदार, स्टाइलिश और किफायती 7 सीटर कार
- Body Detox Naturally: गर्मी के मौसम में शरीर की सफाई को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी! जानिए आसान और असरदार 3 डिटॉक्स उपाय
- Avika Gor Net Worth: मंगेतर से अमीर Balika Vadhu Fame आनंदी, 27 की उम्र में बन चुकी हैं करोड़ों की मालकीन, जानिए बॉयफ्रेंड हसबैंड सबकुछ - June 13, 2025
- 5 मिनट में 600 रुपये… क्या है `Man Mum`? जिसमें लड़कियों को गले लगाकर जमकर पैसे कमा रहे लड़के - June 13, 2025
- मर्दों को फंसा, खुद हो जाती प्रेग्नेंट, कहानी में है मजेदार हॉरर ट्विस्ट, OTT पर तहलका मचा रही The Seeding, आपने देखी? - June 12, 2025