Success Story Of Transgender Divya Ojha: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 में इस बार लाखों युवाओं ने भाग लिया और करीब 21,391 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। लेकिन इन सबके बीच गोपालगंज की रहने वाली ट्रांसजेंडर दिव्या ओझा की कहानी न सिर्फ अलग है, बल्कि समाज के लिए एक नई सोच और दिशा भी है।
ढाई साल की कड़ी मेहनत, समाज की उपेक्षा और मानसिक संघर्षों के बीच दिव्या ने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि पूरे ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मिसाल कायम कर दी।
Transgender Divya Ojha: पहचान से परे हौसले की कहानी
दिव्या ओझा पिछले ढाई साल से पटना में रहकर बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। एक निजी कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर रहीं दिव्या ने हर दिन अपने सपनों को जीया। तमाम तानों और भेदभाव के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। परीक्षा पास करने के बाद जब रिजल्ट आया, तो सबसे पहले वो अपने कोचिंग के शिक्षक से मिलने पहुंचीं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा:
“आज मेरी मेहनत रंग लाई है। मैंने अपने जीवन और पहचान के लिए बहुत संघर्ष किया है। लोग सड़क पर ताने मारते थे, ‘देखो छक्का जा रहा है’। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी।”
“दिव्या ओझा” जो एक ट्रांसजेंडर है आज ये बिहार पुलिस में कांस्टेबल बन गई है।
पटना के गुरु रहमान सर मात्र 11 रुपय ले कर इनको पढ़ाए है।
दिव्या ओझा :- सड़क पर निकलने पर लोग ताने देते थे। छक्का कहते थे। सबकी बात को अनसुना कर मैंने मेहनत की। pic.twitter.com/mrgb2OAsaO
— Er. Vivek yadav (@BihariEng21) May 10, 2025
Divya Ojha ने आगे कहा:
“अब मैं समाज को दिखा सकी हूं कि ट्रांसजेंडर भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ सकते हैं। मैं अपने सभी ट्रांसजेंडर साथियों से कहना चाहती हूं – घबराइए मत, मेहनत कीजिए, संघर्ष कीजिए और खुद को साबित कीजिए।”
एक नई सोच, एक नई शुरुआत
इस वर्ष बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 10 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 8 ने सफलता हासिल की। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जो यह दर्शाता है कि बदलाव की बयार धीरे-धीरे समाज में आ रही है। जहां पहले ट्रांसजेंडर समुदाय को सिर्फ उपेक्षा मिली, अब वहीं से सफलता की किरणें फूट रही हैं।
Bihar Police Constable परीक्षा के आंकड़े:
कुल रजिस्ट्रेशन: 17,87,720
रिटन एग्जाम में शामिल: 11,95,101
PET के लिए शॉर्टलिस्ट: 1,07,079
PET में शामिल: 86,539
पुरुष: 53,960
महिला: 32,569
ट्रांसजेंडर: 10
चयनित कुल अभ्यर्थी: 21,391
बिहार पुलिस में: 19,958
विशेष सशस्त्र पुलिस में: 1,433
समाज को ज़रूरत है सोच बदलने की
Divya Ojha की सफलता सिर्फ एक सरकारी नौकरी मिलने की खबर नहीं है, यह समाज को झकझोरने वाली आवाज़ है। यह कहानी हमें बताती है कि कोई भी पहचान, वर्ग या लैंगिक स्थिति – मेहनत और जज्बे के आगे छोटी पड़ जाती है। हमें बतौर समाज, तानों और उपेक्षा की जगह, प्रेरणा और समर्थन देना सीखना होगा।
PowersMind की ओर से Transgender Divya Ojha को सलाम
PowersMind News की टीम की ओर से दिव्या ओझा को ढेर सारी शुभकामनाएं। आपने जो मिसाल कायम की है, वह लाखों युवाओं को न सिर्फ प्रेरित करेगी, बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी एक नई राह खोलेगी।
– रिपोर्ट: PowersMind News डेस्क, गोपालगंज
- और पढ़ें IPL 2025 Update: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद दोबारा शुरू होगा आईपीएल, क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज
- दुनिया का पहला Dimensity 9400 प्रोसेसर वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, 12050mAh बैटरी के साथ Vivo Pad5 Pro ने मचाया धमाल
- Crorepati Stock: Indo Thai Securities का ये शेयर, जिसने निवेशकों को सिर्फ 5 साल में बनाया करोड़पति
- गर्मी में घर से निकलने से पहले चेहरे और बदन पर क्या लगाएं? जानें 5 चीजें | Best Summer Skincare Routine
- Kailash Mansarovar Yatra 2025 :बादलों के बीच शिव दर्शन: दूध से नहाए कैलाश मानसरोवर के दर्शन करें, देखें अद्भुत शिवलिंग VIDEO - June 29, 2025
- Shahid Afridi Death News: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का हुआ निधन, कराची में दफनाया गया; जाने देखें वायरल वीडियो - June 7, 2025
- IPL 2025 Final Breaking Update: बारिश हुई तो कैसे तय होगा विजेता? जानिए पूरा नियम और मौसम का हाल - June 3, 2025