Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। रोमांचक एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
Friday OTT Releases: इस हफ्ते “स्काई फोर्स” से लेकर “लिटिल साइबेरिया”, “खाकी: द बंगाल चैप्टर” और “ड्रैगन” जैसी जबरदस्त फिल्में और सीरीज दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।
1. स्काई फोर्स OTT Releases
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 21 मार्च 2025
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर “स्काई फोर्स” एक जबरदस्त वॉर-ड्रामा फिल्म है। यह भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टी. विजय (वीर पहाड़िया) और विंग कमांडर के. ओ. आहूजा (अक्षय कुमार) की कहानी है, जो पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर ऐतिहासिक हमला करते हैं।
2. रिवेलेशन्स
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 21 मार्च 2025
यह एक दिलचस्प कोरियाई ड्रामा है, जिसमें एक पादरी और जासूस एक लापता व्यक्ति की खोज में निकलते हैं। उनकी जांच उन्हें रहस्यमयी और खतरनाक रास्तों पर ले जाती है, जहां उन्हें कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।
3. कन्नेड़ा
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जियो सिनेमा
रिलीज डेट: 21 मार्च 2025
परमिश वर्मा की यह क्राइम थ्रिलर 1984 के सिख विरोधी दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक युवक निम्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कनाडा में एक नई जिंदगी की उम्मीद में बस जाता है।
4. ड्रैगन OTT Releases
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 21 मार्च 2025
View this post on Instagram
अश्वथ मरिमुथु द्वारा निर्देशित इस तमिल फिल्म में प्रदीप रंगनाथन मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी एक प्रतिभाशाली कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट की है, जिसका जीवन अप्रत्याशित मोड़ लेता है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी।
5. लिटिल साइबेरिया OTT Releases
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 21 मार्च 2025
नेटफ्लिक्स की पहली फिनिश फीचर फिल्म “लिटिल साइबेरिया” एक पादरी की कहानी पर आधारित है, जो एक उल्कापिंड के गिरने के बाद अपने विश्वास पर सवाल उठाने लगता है।
6. खाकी: द बंगाल चैप्टर
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 20 मार्च 2025
यह क्राइम थ्रिलर आईपीएस अधिकारी अर्जुन मैत्रा की कहानी पर आधारित है, जो कोलकाता में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं।
7. ऑफिसर ऑन ड्यूटी OTT Releases
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 20 मार्च 2025
मलयालम क्राइम थ्रिलर “ऑफिसर ऑन ड्यूटी” में कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में हैं। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देखा जा सकता है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांच, थ्रिल और ड्रामा का भरपूर डोज़ मिलेगा। आप कौन-सी फिल्म या सीरीज देखने वाले हैं?
- और पढ़ें Mumbai Indians Captain IPL 2025: हार्दिक पांड्या मैच क्यों हुए बाहर! क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीतेगी मुंबई इंडियंस?
- IPL 2025 Opening Ceremony: ईडन गार्डन्स में क्रिकेट, बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का, करण औजला-दिशा पटानी मचाएंगे धूम!
- Aadhaar-Voter ID Linking 2025 : PAN Card की तरह वोटर आईडी भी करना होगा आधार से लिंक, जानें कैसे होगा ये काम
- Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन स्मार्टफोन को मिलेगा Samsung One UI 7 अपडेट, एक्सपीरियंस होगा बेहतरीन
- Sara Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर की 28 साल की बेटी नहीं, अब खुद एक सफल बिजनेसवुमन और मॉडल हैं सारा तेंदुलकर - October 15, 2025
- Pankaj Dheer Net Worth: ‘महाभारत’ के कर्ण ने छोड़ी करोड़ों की संपत्ति, 68 साल की उम्र में हुआ निधन - October 15, 2025
- बनी बिन ब्याही मां बनी Sakshi Tanwar टीवी से करती हैं इतनी कमाई, कि 6 पीढ़ियां बैठकर खाएंगी - October 15, 2025