होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

SUV की दुनिया में नया तूफान! 540° कैमरा और इन-कार थिएटर के साथ आ रही Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO Teaser: महिंद्रा अपनी नई और प्रीमियम SUV Mahindra XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

SUV की दुनिया में नया तूफान! 540° कैमरा और इन-कार थिएटर के साथ आ रही Mahindra XUV 7XO
5 जनवरी 2026 को पेश होगी Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO Price: खास बात यह है कि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है, जिससे साफ है कि Mahindra इस SUV को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है।

नए टीजर में क्या-क्या आया सामने

Mahindra XUV 7 XO 01b6603552

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Mahindra XUV 7XO के लेटेस्ट टीजर में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स की झलक देखने को मिली है। इसमें 540-डिग्री कैमरा सिस्टम मिलने की बात सामने आई है, जो XUV700 के 360-डिग्री कैमरे से भी एक कदम आगे होगा।

यह फीचर ड्राइवर को कार के चारों ओर की ज्यादा क्लियर विजिबिलिटी देगा, जिसका फायदा खासतौर पर तंग जगहों, पार्किंग और ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान मिलेगा।

इसके अलावा SUV में इन-कार थिएटर मोड भी दिया जाएगा। इस फीचर के जरिए रियर पैसेंजर्स अपने पर्सनल डिवाइस का इस्तेमाल कर पाएंगे, जिसे महिंद्रा के Adrenox+ सॉफ्टवेयर सूट के जरिए मैनेज किया जाएगा। यह सिस्टम इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और व्हीकल इंटेलिजेंस को एक साथ कंट्रोल करता है।

डिजाइन में दिखा बड़ा और प्रीमियम बदलाव

डिजाइन में दिखा बड़ा और प्रीमियम बदलाव

Mahindra XUV 7XO के डिजाइन में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीजर के मुताबिक, इसकी लाइटिंग डिजाइन महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कारों से इंस्पायर्ड है। SUV में नए LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, रियर में इनवर्टेड L-शेप लाइटिंग एलिमेंट्स और फुल-विड्थ लाइट बार दिया गया है।

इसके साथ ही नए पेंट स्कीम ऑप्शंस, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बंपर्स और वर्टिकल क्रोम एलिमेंट्स वाली नई ग्रिल देखने को मिल सकती है। XUV 7XO की बैजिंग बोनट और टेलगेट दोनों जगह दी गई है, जो इसे XUV700 से अलग पहचान देती है।

पहली ICE SUV जिसमें मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट

पहली ICE SUV जिसमें मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट

Mahindra XUV 7XO कंपनी की पहली पेट्रोल-डीजल SUV होगी, जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट दिया जाएगा। इसके साथ इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी। इंटीरियर को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है।

SUV में नया ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड, ब्राउन और टैन कलर का स्टीयरिंग व्हील, बेहतर अपहोल्स्ट्री और रिवैम्प्ड डोर ट्रिम्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा Boss Mode सीटिंग, नए एयर वेंट्स, नया सेंटर कंसोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और बेहतर मटीरियल क्वालिटी जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

इंजन ऑप्शन की बात करें तो Mahindra XUV 7XO में मौजूदा Mahindra XUV700 वाले ही इंजन दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है। इन दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।

साथ ही SUV में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

क्या बनेगी XUV 7XO अगला बड़ा हिट?

Mahindra XUV 7XO अपने नए डिजाइन, एडवांस कैमरा सिस्टम, ट्रिपल-स्क्रीन इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स के चलते सेगमेंट में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है। 5 जनवरी 2026 को इसके ऑफिशियल अनवील के बाद इसकी कीमत और वेरिएंट्स को लेकर पूरी तस्वीर साफ होगी।

Rohit Singh
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

रोहित सिंह के पास मीडिया इंडस्ट्री में 3 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के रूप में की थी और अपनी मेहनत व लगन से अब रोहित ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, और अन्य कई समाचार को कवर किया है। वर्तमान में, वह टेक, बिजनेस ,पर्सनल फाइनेंस सेक्शन में कार्यरत है।

Leave a Comment