IPL 2026 Auction: I PL 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के साथ ही मिनी ऑक्शन की स्थिति भी काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। इस बार कुल 78 स्लॉट्स में से 27 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं।
IPL 2026 Overseas Slots: कई बड़े विदेशी नाम—जैसे आंद्रे रसेल, रचिन रवींद्र, डेवॉन कॉन्वे, डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, लियाम लिविंगस्टोन और वणिंदु हसरंगा—ऑक्शन में उतरेंगे क्योंकि उनकी टीमों ने उन्हें रिलीज कर दिया है।
मिनी ऑक्शन एक दिन का, टीमों के लिए कुल 77 स्लॉट उपलब्ध
IPL Teams Purse 2026: इस बार IP L 2026 मिनी ऑक्शन एक दिन का रहने की संभावना है। हर टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में रख सकती है।।रिलीज-रिटेंशन के बाद सभी टीमों के पास मिलाकर 77 खाली स्लॉट्स बचे हैं, जिनके लिए ऑक्शन में बोली लगेगी।
सबसे ज्यादा खाली स्लॉट कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास हैं, जबकि पंजाब किंग्स के पास सबसे कम स्लॉट उपलब्ध हैं।
एक टीम में कितने खिलाड़ी हो सकते हैं? – नियम और गाइडलाइन
आईपीएल के नियमों के अनुसार,
- किसी भी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं।
- एक टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं।
- Playing XI में एक समय में 4 विदेशी खिलाड़ी ही उतर सकते हैं।
ये कोटा I PL 2026 ऑक्शन में टीमों की रणनीति तय करेगा।
- संबंधित खबरें CSK IPL 2026 Retained Players List: CSK ने IPL 2026 के लिए शुरू की टीम की नई तैयारी
- IPL 2026 Retention List Full Squads Update: IPL 2026 की तैयारियाँ तेज, मार्च–मई के बीच हो सकता है आयोजन
- KKR IPL 2026 Purse Retention Update: केकेआर ने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर बनाया सबसे बड़ा पर्स
- RCB IPL 2026 Retained Players List: RCB ने खिताबी जीत के बाद IPL 2026 की तैयारियां शुरू कीं
IPl 2026 Auction में विदेशी खिलाड़ियों के कितने स्लॉट खाली हैं?
सभी टीमों को मिलाकर IP L 2026 ऑक्शन में 27 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं। यानी भले ही कई बड़े नाम उपलब्ध हों, लेकिन स्लॉट्स ज्यादा नहीं हैं—इससे ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों को लेकर कड़ी स्पर्धा देखने को मिल सकती है।
टीम-वार खाली स्लॉट्स (कुल + विदेशी)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 9 (4 overseas)
मुंबई इंडियंस (MI): 5 (1 overseas)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): 13 (6 overseas)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): 8 (2 overseas)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 10 (2 overseas)
गुजरात टाइटन्स (GT): 5 (0 overseas)
राजस्थान रॉयल्स (RR): 9 (1 overseas)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): 6 (4 overseas)
दिल्ली कैपिटल्स (DC): 8 (5 overseas)
पंजाब किंग्स (PBKS): 4 (2 overseas)
इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार विदेशी खिलाड़ियों के लिए तुलना में कम जगह उपलब्ध है, इसलिए नीलामी बेहद रोचक होगी।
IPL 2026 Auction: सभी टीमों का पर्स बैलेंस
नीलामी से पहले टीमों के पास उपलब्ध पर्स इस प्रकार है:
KKR – ₹64.3 करोड़
CSK – ₹43.4 करोड़
SRH – ₹25.5 करोड़
LSG – ₹22.95 करोड़
DC – ₹21.8 करोड़
RCB – ₹16.4 करोड़
RR – ₹16.05 करोड़
GT – ₹12.9 करोड़
PBKS – ₹11.5 करोड़
MI – ₹2.75 करोड़
सभी टीमों के पर्स को मिलाकर कुल ₹237 करोड़ उपलब्ध हैं, जिन्हें फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन में खर्च कर सकती हैं। KKR सबसे ज्यादा रकम के साथ नीलामी में उतरेगी, जबकि मुंबई इंडियंस सबसे कम पर्स के साथ हिस्सा लेगी।
IPL 2026 Auction: कब और कहां होगा?
IPL 2026 ऑक्शन की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह 15 दिसंबर को आयोजित हो सकता है।वेन्यू के लिए बीसीसीआई भारत को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन अगर आयोजन देश के बाहर होता है तो इसकी सबसे संभावित जगह यूएई होगी।
- और पढ़ें गरीबों के बजट में लॉन्च हुए दो नए शानदार स्कूटर: Aprilia SR 125 hp.e और SR 175 hp.e – जानें क्यों ये बन सकते हैं युवाओं की पहली पसंद
- URBAN Vibe Clip 2 लॉन्च: 50 घंटे बैटरी और Bluetooth 5.3 वाले क्लिप-ऑन ईयरबड्स सिर्फ ₹1,999 में!
- iQOO 15: इंडिया में 26 नवंबर को लॉन्च, पहली बार मिलेगा Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले
- Apple iOS 26.2 Beta Update: नए फीचर्स के साथ दिसंबर में आने वाला है सबसे एडवांस iPhone सॉफ्टवेयर
- IPL 2026 Mini Auction की तारीख हुई फाइनल! 16 दिसंबर को अबू धाबी में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव - November 17, 2025
- IPL 2026 Auction – सभी टीमों का पर्स, स्लॉट्स और अपडेट,77 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 237 करोड़, ऑक्शन के बारे में सारे डिटेल - November 16, 2025
- CSK IPL 2026 Retained Players List: CSK ने IPL 2026 के लिए शुरू की टीम की नई तैयारी - November 16, 2025