होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

IPL 2026 Trade Update: जडेजा RR में, संजू सैमसन CSK में – 8 बड़े ट्रेड्स ने हिला दिया क्रिकेट जगत

IPL 2026 Trade Players List: आईपीएल 2026 की तैयारियाँ तेज़ हो चुकी हैं और बीसीसीआई ने आज बड़ा फैसला लेते हुए आगामी सीज़न की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। इसकी सबसे बड़ी हेडलाइन है—

IPL 2026 Trade Update: जडेजा RR में, संजू सैमसन CSK में – 8 बड़े ट्रेड्स ने हिला दिया क्रिकेट जगत
Image Source By X

IPL 2026 Trade Players List: रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स में जाना और संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होना। यह ट्रेड आईपीएल इतिहास की सबसे हाई-वैल्यू और सबसे चर्चित डील मानी जा रही है।

IPL Trade Players List 2026: आईपीएल का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होगा, लेकिन उससे पहले ट्रेडिंग विंडो में कुल 8 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम बदली हैं। यह पूरी लिस्ट अब आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

1. रवींद्र जडेजा – CSK से RR

बीसीसीआई के बयान के अनुसार, सीएसके के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

नया प्राइस: ₹14 करोड़

पुराना प्राइस (CSK): ₹18 करोड़

टोटल सीजन CSK: 12
यह ट्रेड अब तक की सबसे महंगी और सबसे इम्पैक्टफुल डील बताई जा रही है।

2. संजू सैमसन – RR से CSK

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आधिकारिक तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं।

प्राइस: ₹18 करोड़

IPL मैच: 177

CSK उनके करियर की तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी।
संजू इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं।

3. सैम करन – CSK से RR

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भी ट्रेड के जरिए CSK से RR में चले गए।

प्राइस: ₹2.4 करोड़ ही बरकरार

IPL मैच: 64
यह राजस्थान की गेंदबाजी + लोअर मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करेगा।

4. मोहम्मद शमी – SRH से LSG

अनुभवी भारतीय पेसर मोहम्मद शमी अब IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।

प्राइस: ₹10 करोड़ (जैसा SRH में था)

2023 में पर्पल कैप विजेता (28 विकेट)
गुजरात → हैदराबाद → अब लखनऊ, शमी तीसरी नई टीम के साथ मैदान में उतरेंगे।

5. मयंक मार्कंडे – KKR से MI

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे वापस अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं।

प्राइस: ₹30 लाख
मार्कंडे पहले 2018, 2019, 2022 में भी MI का हिस्सा रह चुके हैं।

6. अर्जुन तेंदुलकर – MI से LSG

सचिन तेंदुलकर के बेटे और बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अब IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।

प्राइस: ₹30 लाख

MI डेब्यू: 2023
पिछले सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

7. नितीश राणा – RR से DC

बाएं हाथ के मजबूत बल्लेबाज नितीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है।

प्राइस: ₹4.2 करोड़
दिल्ली के मिडिल ऑर्डर में यह बड़ा बढ़ावा माना जा रहा है।

8. डोनोवन फरेरा – DC से RR

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा अपनी शुरुआती टीम राजस्थान रॉयल्स में वापस आ गए हैं।

नई फीस: ₹1 करोड़

पुरानी फीस: ₹75 लाख
RR उन्हें फिनिशर और बैकअप ऑलराउंडर के रूप में देख रहा है।

IPL 2026 की ट्रेड विंडो

IPL 2026 की ट्रेड विंडो इस बार बेहद धमाकेदार रही।जडेजा–सैमसन के स्वैप ट्रेड के अलावा, कुल 8 बड़े ट्रांसफर ने IPL के अगले सीजन की तस्वीर बदलकर रख दी है।अब सबकी नजरें होंगी—

✔ दिसंबर के मेगा ऑक्शन पर
✔ और आज शाम जारी होने वाली रिटेंशन लिस्ट पर

Shah Shivangi
Facebook
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

शाह शिवांगी ने 2023 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। बीते वर्षों में उन्होंने कॉन्टेंट राइटर, और डिजिटल क्रिएटर के रूप मे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। शाह शिवांगी खेल , कला, धर्म विज्ञान जैसी खबरों और फीचर जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी एक्सप्लेनर और प्रीमियम स्टोरीज पाठकों के साथ गहरी जुड़ाव बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Comment