होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

2025-26 में भारत में धमाल मचाने आ रही हैं 5 नई मिडसाइज SUVs – जानिए फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

Upcoming mid-size SUVs 2025:ऑटोमोबाइल मार्केट में मिडसाइज SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara की सफलता के बाद अब कई कंपनियां अपनी नई और पावरफुल SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

2025-26 में भारत में धमाल मचाने आ रही हैं 5 नई मिडसाइज SUVs – जानिए फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

Upcoming SUVs in India 2025: आने वाले महीनों में Kia, Renault, Nissan और Tata Motors भारतीय ग्राहकों के लिए नई SUVs लेकर आएंगी। इनमें हाइब्रिड इंजन, ADAS और प्रीमियम फीचर्स जैसी टेक्नोलॉजी शामिल होंगी। आइए एक-एक करके जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

1. Kia Seltos Hybrid

Kia Seltos Hybrid India Launch: किआ सेल्टोस पहले से ही भारत में सबसे पसंदीदा SUVs में गिनी जाती है और अब कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी में है।

लॉन्च: 2026 की शुरुआत

इंजन और माइलेज: हाइब्रिड इंजन, अनुमानित माइलेज लगभग 30 KMPL

फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, नया ग्रिल और अपडेटेड DRLs

इसका मुकाबला आपको Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara से होगा।

2. New Renault Duster (3rd Gen)

रेनॉल्ट डस्टर लंबे समय तक भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर SUV रही है और अब इसकी तीसरी जनरेशन वापसी करने जा रही है।

लॉन्च: 2026 की शुरुआत

इंजन: 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (154 BHP, 250 Nm टॉर्क)

प्लेटफॉर्म: CMF-B

इसकी खासियत की बात करें तो इसमें हाइब्रिड वेरिएंट का भी विकल्प मिल सकता है, डिजाइन ग्लोबल मॉडल से इंस्पायर्ड होगा। इसका मुकाबला आपको Hyundai Creta और Kia Seltos से होगा।

3. Renault Boreal (नई 7-सीटर SUV)

New Renault Duster 2026: रेनॉल्ट डस्टर के साथ कंपनी एक नई प्रीमियम 7-सीटर SUV भी लॉन्च करेगी, जिसे फिलहाल Renault Boreal नाम से जाना जा रहा है।

लॉन्च: 2025 की दूसरी छमाही

इंजन: पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों विकल्प संभव

फीचर्स: ज्यादा स्पेस, फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर

इसका मुकाबला आपको Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs से हो सकती है।

4. Nissan Creta-Rival SUV

निसान भी भारत के सबसे हॉट SUV सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। यह SUV Renault Duster के CMF-B+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी।

लॉन्च: 2026

फीचर्स: मॉडर्न टेक्नोलॉजी, एडवांस पावरट्रेन (विवरण अभी बाकी)

निसान इस SUV से पहले एक कॉम्पैक्ट MPV भी पेश कर सकती है। इसका मुकाबला आपको Hyundai Creta और Kia Seltos से होने की उम्मीद है।

5. Tata Sierra (Iconic SUV की वापसी)

90 के दशक की लेजेंडरी Tata Sierra अब नए और मॉडर्न अवतार में वापसी कर रही है।

लॉन्च: 2025 के अंत तक

पावरट्रेन:

इलेक्ट्रिक वर्जन (Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बेस्ड)

1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (168 BHP, 280 Nm टॉर्क)

2.0-लीटर टर्बो डीजल (अपेक्षित)

फीचर्स: स्प्लिट हेडलैंप्स, ADAS सेंसर, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

इसका मुकाबला आपको Creta, Grand Vitara और अन्य मिडसाइज SUVs से हो सकती है।

नतीजा

अगर आप 2025-26 में नई SUV लेने का सोच रहे हैं, तो ये पांच गाड़ियां आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती हैं। चाहे आप हाइब्रिड इंजन वाली फ्यूल-इफिशिएंट SUV चाहते हों या प्रीमियम फीचर्स वाली फैमिली SUV, आने वाले महीनों में मार्केट में हर बजट और जरूरत के हिसाब से दमदार विकल्प मौजूद होंगे।

Rohit Singh
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

रोहित सिंह के पास मीडिया इंडस्ट्री में 3 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के रूप में की थी और अपनी मेहनत व लगन से अब रोहित ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, और अन्य कई समाचार को कवर किया है। वर्तमान में, वह टेक, बिजनेस ,पर्सनल फाइनेंस सेक्शन में कार्यरत है।

Leave a Comment