होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

Navratri Fasting Rules 2025: व्रत का असली अर्थ और फलाहार का सही तरीका क्या है? जानिए प्रेमानंद जी का संदेश

Navratri 2025 Fasting Rules: आज यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। मां दुर्गा की भक्ति में पूरे देश में श्रद्धालु नौ दिनों तक पूजा-पाठ और उपवास करेंगे। इस पावन पर्व को लेकर अक्सर सवाल उठता है

Navratri Fasting Rules 2025: व्रत का असली अर्थ और फलाहार का सही तरीका क्या है? जानिए प्रेमानंद जी का संदेश

Shardiya Navratri Rule:कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसी पर संत प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों को खास मार्गदर्शन दिया है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

व्रत का असली अर्थ क्या है?

प्रेमानंद जी महाराज ने एक सत्संग में बताया कि व्रत का मतलब सिर्फ खाना छोड़ना नहीं, बल्कि संयम और आत्मनियंत्रण है। आजकल लोग फलाहार के नाम पर पूड़ी, पकौड़ी, खीर और तरह-तरह के व्यंजन खा लेते हैं। इससे उपवास का उद्देश्य ही खत्म हो जाता है।

फलाहार का सही स्वरूप

प्रेमानंद जी महाराज जी के अनुसार, फलाहार का मतलब है हल्का और सात्विक भोजन। इसमें सिर्फ फल, दूध या भगवान को अर्पित किया गया प्रसाद शामिल होना चाहिए। व्रत में भारी और तैलीय पकवान बनाने से बचना चाहिए।

व्रत कब और कैसे करें?

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि Shardiya Navratri व्रत का तरीका केवल सुबह से शाम तक खाते रहना नहीं है। सही नियम इस प्रकार हैं:

सुबह से दोपहर तक कुछ न लें।

दोपहर में हल्का फल खाएं।

शाम की पूजा के बाद प्रसाद या दूध ग्रहण करें।

मन और कर्म की शुद्धता जरूरी

व्रत का अर्थ केवल भोजन पर नियंत्रण तक सीमित नहीं है।

इस दौरान मन और कर्म दोनों सात्विक होने चाहिए।

नकारात्मकता और बुरी आदतों से दूर रहें।

माता रानी का नाम लें, भजन-कीर्तन करें और अच्छे विचार अपनाएं।

Shardiya Navratri का संदेश

महाराज जी के अनुसार, नवरात्रि सिर्फ एक परंपरा निभाने का नाम नहीं है, बल्कि यह भक्ति, आत्मसंयम और शुद्धता का पर्व है। व्रत रखने का असली उद्देश्य है – मन को नियंत्रित करना, आत्मा को शुद्ध करना और माता रानी की कृपा प्राप्त करना।

Shah Shivangi
Facebook
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

शाह शिवांगी ने 2023 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। बीते वर्षों में उन्होंने कॉन्टेंट राइटर, और डिजिटल क्रिएटर के रूप मे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। शाह शिवांगी खेल , कला, धर्म विज्ञान जैसी खबरों और फीचर जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी एक्सप्लेनर और प्रीमियम स्टोरीज पाठकों के साथ गहरी जुड़ाव बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Comment