Apoorva Mukhija फिर चर्चा में! अपूर्वा मुखीजा ने किया इंडिया टूर का ऐलान, सोशल मीडिया पर फिर हुई ट्रोल

Apoorva Mukhija Kaun Hai:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर चर्चा में हैं। अपूर्वा उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

Apoorva Mukhija फिर चर्चा में! अपूर्वा मुखीजा ने किया इंडिया टूर का ऐलान, सोशल मीडिया पर फिर हुई ट्रोल

Apoorva Mukhija Troll Kyun Kiya Ja Raha Hai: इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने एक ऐसी घोषणा कर दी है जिसके बाद वह दोबारा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Apoorva Mukhija का इंस्टाग्राम पर की बड़ी घोषणा

23 साल की अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडियन टूर की घोषणा की। ऑर्गेनाइजर्स ने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच अपूर्वा का यह टूर देशभर के अलग-अलग शहरों में होगा। पोस्ट में लिखा गया –

“हेलो माय क्यूट लिटिल रेड फ्लैग्स, द रिबेल किड जल्द ही आपके शहर आ रही हैं।”

फैंस एक्साइटेड, लेकिन शुरू हुई ट्रोलिंग

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, कुछ फैंस ने कमेंट बॉक्स में अपनी एक्साइटमेंट दिखाई और पूछा कि वह उनके शहर कब आएंगी। लेकिन सोशल मीडिया का एक बड़ा हिस्सा Apoorva Mukhija से नाराज नज़र आया। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर अपूर्वा किस टैलेंट के दम पर इंडियन टूर करना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EMPOWER LIVE (@empower_live)

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एक यूजर ने लिखा – “ये स्टेज पर करेगी क्या? सिर्फ बातें?”

दूसरे ने कहा – “मुझे समझ नहीं आता ये क्यों आ रही है।”

एक और ने लिखा – “ये टूर में करेगी क्या, लोगों का अनादर?”

वहीं, एक यूजर ने गुस्सा जताते हुए लिखा – “दुनिया पागल हो गई है। ये टूर लोगों को स्लैंग और डिसरिस्पेक्ट सिखाने के लिए है क्या?”

लगातार विवादों में रहती हैं अपूर्वा

Apoorva Mukhija अक्सर अपने फैशन स्टाइल, बोल्ड व्लॉग्स और बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। करण जौहर के शो ट्रेटर में भी उन्हें सबसे चालाक खिलाड़ी कहा गया था। अब उनका यह नया टूर भले ही उनके फैंस को उत्साहित कर रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही।

Arpna Dutta
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top