Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kaun Hai:बिग बॉस 19′ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल आज भारतीय टीवी और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ग्वालियर की रहने वाली तान्या ने अपनी जिंदगी की कहानी और संघर्ष को साझा किया।
Tanya Mittal Kaun Sa Business Karti Hai: जिससे पता चलता है कि कैसे एक साधारण लड़की ने अपनी मेहनत और जज़्बे से 2 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा किया।
तान्या मित्तल: मॉडल से बिजनेसवुमन तक
Bigg Boss 19 Tanya Mittal Age: तान्या मित्तल पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने खुद को एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में भी स्थापित किया है। साल 2022 में ‘जोश टॉक्स’ के यूट्यूब चैनल पर उनका तीन साल पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपने सफर के बारे में खुलकर बताया।
29 साल की तान्या ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने छोटे सपनों को बड़ा बनाया और अपने बिजनेस को इंडियन मार्केट में एक मजबूत पहचान दिलाई।
बचपन और अजीब सपने
तान्या ने कहा कि उन्हें बचपन से ही अजीब सपने आते थे। जैसे कि उन्होंने अंबानी का बिजनेस टेकओवर कर लिया हो, सुष्मिता सेन का क्राउन उन्हें मिल गया हो, या ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर बन गई हों। यह सुनकर उनके माता-पिता कभी-कभी परेशान भी हो जाते थे।
तान्या ने बताया कि उनका मन हमेशा अपने पिता की तरह बिजनेस करने का और खुद की कंपनी बनाने का था, लेकिन बनिया फैमिली में लड़कियों के लिए ये आसान नहीं था।
- संबंधित खबरें Bigg Boss 19 में शामिल होने से जरीन खान ने क्यों किया इनकार? एक थप्पड़ की वजह से बदल गया सबकुछ!
- Kajol का बड़ा खुलासा: क्या Nysa Devgan बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी? या धमाकेदार एंट्री, जानिए सच्चाई!
- Who is Megha Lakhani: ईशा देओल से अलग होने के बाद भरत तख्तानी की जिंदगी में आईं बिजनेसवूमन मेघना लखानी
पढ़ाई और संघर्ष
तान्या 12वीं पास हैं और उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आर्किटेक्चर कॉलेज में दाखिला लिया, तो वहां भी उनके अजीब सपने और संघर्ष जारी रहे। कॉलेज छोड़कर जब घर लौटीं, तो उनके पिता ने उन्हें खुद को संभालने और खाना बनाना सीखने का मौका दिया।
View this post on Instagram
इसके बाद तान्या ने इंस्टाग्राम पेज बनाकर क्राफ्ट आइटम्स बेचना शुरू किया।
इंग्लिश सीखना और आत्मविश्वास
ग्वालियर से दिल्ली जाकर तान्या ने क्राफ्ट सामग्री खरीदी और इंस्टाग्राम पर बेचने लगीं। शुरुआत में उनकी इंग्लिश अच्छी नहीं थी और लोगों से बातचीत का कॉन्फिडेंस भी कम था। लेकिन उन्होंने यूट्यूब और स्कूल की किताबों से इंग्लिश सीखी, खुद को खूबसूरत बनाया और अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाया।
फिटनेस और मिस एशिया का खिताब
तान्या ने 18-20 किलो वजन कम किया और भारत का नाम रोशन करते हुए मिस एशिया का खिताब जीता। यह खिताब भारत को 12 साल बाद मिला। उन्होंने दिखाया कि मेहनत और जज़्बे से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
2 करोड़ का बिजनेस और समाज सेवा
आज तान्या का बिजनेस सालाना 1.5 से 2 करोड़ का है। उन्होंने 26,000 स्क्वेयर फीट की फैक्ट्री खरीदी है और 300 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार दिया है। इसके अलावा, तान्या 200 से ज्यादा बच्चों की शिक्षा को खुद स्पॉन्सर करती हैं।
Bigg Boss 19 Tanya Mittal से क्या सिख सकते हैं?
तान्या मित्तल की कहानी यह साबित करती है कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मंज़िल हासिल की जा सकती है। 12वीं पास लड़की से लेकर 2 करोड़ की बिजनेसवुमन बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
- और पढ़ें ₹1000 से कम में मिल रहे हैं ये 7 शानदार ब्रांडेड Earbuds – जबरदस्त बैटरी और दमदार लुक के साथ
- Vivo V60 रिव्यू: दमदार कैमरा और बैटरी वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, क्या खरीदना सही रहेगा?
- Success Story of Divya Ojha: लोग कहते थे ‘ छक्का जा रहा है’, आज कह रहे हैं सैल्यूट मैडम सर…पढ़िए ट्रांसजेंडर दिव्या ओझा की कहानी
- ऑटो चालकों के लिए खुशखबरी! Euler Motors का NEO HiRANGE EV अब भारत में, सिंगल चार्ज में 261 किमी रेंज
- Asia Cup 2025 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मैच | India vs Pakistan - September 9, 2025
- Steve Jobs और नीम करोली बाबा: जानें कैंची धाम यात्रा और एप्पल लोगो से जुड़ा किस्सा - September 9, 2025
- Shardiya Navratri 2025 Date: कब है नवरात्रि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, माता का वाहन और नौ रंगों का महत्व - September 9, 2025