USFDA Warning Cookware: खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन सिर्फ सुविधा या सजावट की चीज़ नहीं हैं, बल्कि ये सीधे हमारी सेहत और खाने की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि कुछ बर्तनों से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिल सकते हैं, लेकिन कई बार इनमें से हानिकारक धातुएं और केमिकल भी निकलते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन जाते हैं।
हाल ही में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) ने चेतावनी जारी की है कि भारत की सारस्वती स्ट्रिप्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाए गए कुछ कुकवेयर में खतरनाक मात्रा में सीसा (Lead) पाया गया है। ये बर्तन बाजार में ‘प्योर एल्युमिनियम यूटेंसिल्स’ और ‘टाइगर व्हाइट’ नाम से बेचे जा रहे हैं।
USFDA के अनुसार, इन बर्तनों में इस्तेमाल एल्युमिनियम और पीतल जैसे धातुओं से खाना पकाते समय सीसा घुलकर खाने में चला जाता है। यह धीरे-धीरे शरीर में जमा होकर जहर (टॉक्सिन) की तरह असर करता है।
सीसा (Lead) से शरीर को होने वाले नुकसान
सीसा एक हैवी मेटल है, जो शरीर में जमा होकर लंबे समय तक नुकसान पहुंचाता है।
- बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक
- दिमाग और नर्वस सिस्टम पर असर
- याददाश्त कमजोर होना और सीखने की क्षमता पर असर
- एनीमिया और खून की कमी
- थकान और लगातार कमजोरी
- किडनी फेल्योर का खतरा
- हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां
शरीर में कैसे जाता है सीसा?
जब हम इन बर्तनों में खाना पकाते हैं तो सीसा खाने में मिल जाता है। खासतौर पर एसिडिक फूड्स (जैसे टमाटर, नींबू, दही, इमली) में इसका रिसाव ज्यादा होता है। धीरे-धीरे ये शरीर में जमा होकर गंभीर बीमारियां पैदा करता है।
- ये भी पढ़ें Brain Games for Children: बच्चों के लिए 5 मजेदार ऑफ-स्क्रीन दिमागी खेल | सोचने और सीखने का बेस्ट तरीका
सुरक्षित मात्रा कितनी है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और USFDA दोनों का कहना है कि सीसा का कोई सुरक्षित स्तर नहीं है।
बच्चों में इसकी थोड़ी-सी मात्रा भी दिमाग और व्यवहार पर बुरा असर डालती है।
वयस्कों में अगर खून में 5 माइक्रोग्राम/डेसीलीटर से ज्यादा सीसा हो जाए, तो यह बेहद खतरनाक माना जाता है।
इसका मतलब साफ है – सीसा का सुरक्षित स्तर जीरो है।
USFDA की सख्त चेतावनी
USFDA ने दुकानदारों को ऐसे बर्तनों की बिक्री रोकने और लोगों को तुरंत इनका इस्तेमाल बंद करने की हिदायत दी है। सही बर्तनों का चुनाव करके ही हम किडनी, हार्ट और ब्रेन से जुड़ी गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
- और पढ़ें Asia Cup 2025 से पहले Rinku Singh ने यूपी टी20 में 8 छक्के, 7 चौके, 48 गेंद पर 108 रन, देखें 2 मिनट का वीडियो धमाका
- हीरो ने छोटे शहरी लोगों के लिए लॉन्च किया Xtreme 125R सिंगल-सीट वेरिएंट, कीमत स्मार्टफोन वाली
- ।Periods में महिलाओं के लिए सुपरफूड है ये लाल रंग का फल, डॉक्टर ने गिनाए खाने के 9 फायदे
- Suryakumar Yadav ने पहनी राममंदिर, श्री राम और हनुमान की फोटो वाली घड़ी, कीमत जान होश उड़ जाएंगे
- पत्नी के नाम पर SIP: स्मार्ट इन्वेस्टमेंट से बनाएं करोड़ों की संपत्ति, बुढ़ापा रहेगा मौज में - November 11, 2025
- Loan Closure vs Loan Settlement: जानिए कौन सा विकल्प है आपके लिए सही - October 30, 2025
- Crorepati Tips: 555 फॉर्मूला के छोटे निवेश पर बन सकते है करोड़पति, बस ₹2000 से करनी होगी निवेश की शुरुआत - October 29, 2025