Mumbai Indians WPL 2026 Live Update: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन का मंच तैयार है। गुरुवार को नई दिल्ली में होने वाली इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइज़ी अपने स्क्वाड को मजबूत करने में जुटी हैं। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस भी रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।
WPL 2026 Mega Auction Live : टीम ने इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और अब अपनी टीम को पूरा करने के लिए 13 नए खिलाड़ियों की जरूरत है। इस नीलामी में मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ हिस्सा लेगी।
मुंबई इंडियंस ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया?
Amelia Kerr Price WPL: मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 के लिए अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम ने रिटेन किया है:
हरमनप्रीत कौर
नाट सिवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
अमनजोत कौर
कमलानी जी (विकेटकीपर)
चूंकि टीम अपने सभी 5 रिटेंशन पहले ही कर चुकी थी, इसलिए नीलामी में मुंबई के पास RTM (राइट टू मैच) कार्ड का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
एमेलिया कर को खरीदने के लिए कड़ी लड़ाई, मुंबई ने 3 करोड़ में किया हासिल
न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर एमेलिया कर नीलामी के मार्की सेट में शामिल थीं। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। जैसे ही उनका नाम आया, मुंबई इंडियंस और UP Warriorz के बीच जोरदार बोलीबाजी शुरू हुई।
- संबंधित खबरें WPL 2026 Auction Live: दीप्ति शर्मा पर टूटा पैसों का ढेर, UP Warriorz ने 3.2 करोड़ में किया रिटेन
- WPL 2026 Auction Live Streaming: पहला मेगा ऑक्शन आज, 277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
- IPL 2026 Retention List: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, LSG ने 27 करोड़ में रिटेन कर रचा इतिहास
- IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन से पहले किया बड़ा ऐलान, कार्ल क्रो बने नए स्पिन बॉलिंग कोच
मुंबई ने अंत तक संघर्ष किया और आखिरकार 3 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर एमेलिया कर को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया। इस खरीद ने टीम को और भी मजबूत बना दिया है, खासकर ऑलराउंडर विभाग में।
View this post on Instagram
मुंबई इंडियंस को अभी चाहिए 13 खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस WPL 2025 की चैंपियन रही थी और इस बार भी खिताब बचाने का इरादा लेकर नीलामी में उतर रही है।टीम को कुल 13 खिलाड़ियों की आवश्यकता है, जिसमें शामिल होंगे:
4 विदेशी खिलाड़ी
9 भारतीय खिलाड़ी
5.75 करोड़ रुपये के सीमित पर्स के साथ टीम को बेहद सोच-समझकर बोली लगानी होगी।
WPL 2026 Auction में कुल 277 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
इस बार WPL ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है, जिनमें सिर्फ 73 स्लॉट उपलब्ध हैं।
प्लेयर प्राइस स्लैब इस प्रकार हैं: 50 लाख, 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख और 10 लाख रुपये।
मार्की सेट में जिन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, वे हैं:
दीप्ति शर्मा (भारत)
रेणुका सिंह (भारत)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
एमेलिया कर (न्यूजीलैंड)
मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
लौरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका)
Mumbai Indians Squad (Updated – WPL 2026)
रिटेन: हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज
नीलामी में खरीदा: एमेलिया कर (न्यूजीलैंड) – ₹3 करोड़
- और पढ़ें: Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कौन सी है 650cc में असली रॉयल सवारी?
- New Hyundai Venue Vs Maruti Brezza: कौन सी SUV है आपके लिए बेहतर विकल्प?
- Lava Probuds N33 नेकबैंड लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स और 40 घंटे की बैटरी, सिर्फ Rs 1,299 में
- iPhone 17 को सबसे कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका, ₹45,900 में मिल सकता है लेटेस्ट iPhone, ऑफर 30 नवंबर तक।
- IPL से बाहर! क्यूं हटे Maxwell? IPL छोड़ने की असली वजह जानकर हर कोई Shocked! - December 2, 2025
- SMAT 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तीसरा टी20 शतक ठोका, दुनिया में पहला ऐसा खिलाड़ी बना भारत का ये सुपरकिड - December 2, 2025
- U19 Asia Cup 2025: भारत की टीम घोषित, पाकिस्तान से 14 दिसंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबला - November 28, 2025