Womens ODI World Cup 2025 Schedule: भारत की एशिया कप 2025 की शानदार खिताबी जीत के सिर्फ दो दिन बाद क्रिकेट फैंस को एक और बड़ा टूर्नामेंट देखने को मिलेगा। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है, जो 2 नवंबर तक चलेगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं।
India vs Pakistan Women’s ODI 2025: पहला मुकाबला 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का फॉर्मेट राउंड-रॉबिन रहेगा, यानी सभी 8 टीमें लीग स्टेज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और उसके बाद 2 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। खास बात यह है कि लीग स्टेज में भी भारत-पाकिस्तान की टक्कर तय है।
भारत का शेड्यूल – Women’s ODI World Cup 2025
30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका
5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड
26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश
- संबंधित खबरें Xiaomi 17 Series: दमदार फीचर्स और बैक डिस्प्ले के साथ लॉन्च, कीमत इतने से शुरू
- Asia Cup 2025: सुपर ओवर जीत के बाद रिंकू सिंह, अर्शदीप और जितेश किस बात को लेकर उलझे ,वायरल हुआ वीडियो
भारत का वर्ल्ड कप इतिहास
महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी और अब तक 12 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारतीय टीम ने इसमें अब तक सिर्फ दो बार फाइनल में जगह बनाई है।
2005: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया।
2017: इंग्लैंड ने रोमांचक फाइनल में भारत को 9 रन से मात दी।
इस बार भारत की नज़र अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर होगी और फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस इतिहास को बदलने में कामयाब होगी।
Women’s ODI World Cup 2025 – FAQ
Q1. Women’s ODI World Cup 2025 कब शुरू होगा?
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और यह टूर्नामेंट 2 नवंबर 2025 तक चलेगा।
Q2. इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन कर रहा है?
2025 का महिला वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं।
Q3. भारत का पहला मैच किस टीम से है?
भारतीय महिला टीम का पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा।
Q4. भारत और पाकिस्तान का मैच कब होगा?
भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर 2025 को खेला जाएगा।
Q5. वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या होगा?
टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी 8 टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। टेबल की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
Q6. भारत ने अब तक कितनी बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल खेला है?
भारतीय महिला टीम ने अब तक 2 बार फाइनल खेला है –
2005 (ऑस्ट्रेलिया से हार)
2017 (इंग्लैंड से हार)
- और पढ़ें Health Tips In Summer: गर्मी में इन दो बर्तन में रखें पानी पिए, सेहत को होंगे कई फायदे: जानिए एक्सपर्ट की राय
- Xiaomi 17 Series: दमदार फीचर्स और बैक डिस्प्ले के साथ लॉन्च, कीमत इतने से शुरू
- कौन हैं Rajveer Jawanda? जिनके भयानक कार एक्सीडेंट से दुखी है पूरा पंजाब
- Shardiya Navratri 2025: साल में चार बार नवरात्र क्यों मनाया जाता है?सिर्फ एक बार नहीं! जानें कारण
- क्रिकेट, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल, ‘किंग कोहली’, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लेते हैं करीब 11 करोड़ रुपये - January 15, 2026
- WPL 2026 शुरू! शेड्यूल से लेकर फाइनल तक, जानिए चौथे सीजन की हर बड़ी बात - January 7, 2026
- WPL Players की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, Photos देख पहली नजर में दे बैठेंगे दिल - January 7, 2026