18 साल की उम्र में आंख मारकर नेशनल क्रश बनने वाली Priya Prakash , 7 साल बाद हो गई बला की खूबसूरत, करती है ये काम

Wink Girl Priya Prakash: 2018 में एक लड़की के आंख मारने की चर्चा पूरे देश में छा गई थी। यह लड़की उस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई थी और कई लोग उसे ‘नेशनल क्रश’ कहने लगे थे। अब सात साल बाद, यह लड़की कहां है और क्या कर रही है, आइए जानते हैं।

18 साल की उम्र में आंख मारकर नेशनल क्रश बनने वाली Priya Prakash , 7 साल बाद हो गई बला की खूबसूरत, करती है ये काम

South Actress Priya Prakash: 2018 में हर कोई ‘विंक गर्ल’ को गूगल पर सर्च कर रहा था। आंख मारकर चर्चा में आई इस लड़की ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया था। लोगों को उसका अंदाज बेहद पसंद आया और कई लोग उसके दीवाने हो गए। एक वायरल वीडियो ने उसे रातों-रात ‘नेशनल क्रश’ बना दिया।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

हर कोई उसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार था। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि वह कौन है, कहां से आई है, और क्या करती है। देखते ही देखते, यह लड़की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई। अब सात साल बाद, यह लड़की, जिसे हसीना के नाम से जाना जाता है, कहां है और क्या कर रही है, यह सब हम आपको बताते हैं।

मलयालम फिल्म के एक सिन से बनी सनसनी

मलयालम फिल्म ‘ओरु अडार लव’ 2019 में रिलीज हुई, लेकिन इसका एक सीन एक साल पहले ही वायरल हो गया था। इस सीन में अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर आंख मारते हुए नजर आईं।

Priya Prakash इस वीडियो में एक स्कूली लड़की की भूमिका में थीं। उनकी बड़ी आंखों और मोटे काजल ने सबका ध्यान खींचा। क्लासरूम में बैठकर वह अपने साथी को आंख मारती हैं, और यह दृश्य इंटरनेट पर तहलका मचा देता है।

गूगल इंडिया के अनुसार, Priya Prakash वारियर 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गईं। उसी साल फरवरी में, उनकी फिल्म ‘ओरु अडार लव’ के गाने ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ का टीजर क्लिप सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ, और प्रिया रातों-रात सनसनी बन गईं।

18 साल की उम्र में वायरल हुईं थी Priya Prakash

उस समय सिर्फ 18-19 साल की प्रिया ने इस सूची में अमेरिकी गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को भी पीछे छोड़ दिया था। प्रियंका चोपड़ा इस सूची में चौथे स्थान पर थीं, जबकि तीसरे और पांचवें स्थान पर सपना चौधरी और सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा थे।

उसी साल प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर की शादी हुई थी। प्रिया प्रकाश वारियर ने इस गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस गाने को 110 मिलियन बार देखा जा चुका है। अब सात साल बाद, Priya Prakash पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं।

अब क्या कर रही हैं Priya Prakash ?

प्रिया प्रकाश वारियर अब एक स्थापित हीरोइन बन चुकी हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘ओरु अडार लव’ से चर्चा में आने वाली प्रिया अब 25 साल की हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर वह काफी लोकप्रिय हैं और उनके 7 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मलयालम फिल्मों के अलावा, Priya Prakash ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

उनकी फिल्मों में ‘4 इयर्स’, ‘इश्क’, ‘श्रीदेवी बंगलो’, ‘चेक’, और ‘ब्रो’ शामिल हैं। जल्द ही वह ‘निलावुकु एन मेल ऐन्नादी कोबम’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, यह चर्चा है कि वह रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आ सकती हैं। इसी महीने की 21 तारीख को उनकी फिल्म ‘विष्णु प्रिया’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Arpna Dutta
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top