Manisha Rani Net Worth: बिग बॉस fame में रहने वाली बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

Manisha Rani Net Worth: मनीषा रानी, जो एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार हैं, अपने फैंस के बीच काफी चर्चित हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अपनी मासूमियत और मजबूत व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता था।

Manisha Rani Net Worth: बिग बॉस fame में रहने वाली बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

Kaun hai Manisha Rani अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर, मनीषा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा है। आइए, जानते हैं उनकी कुल संपत्ति और यूट्यूब से होने वाली कमाई के बारे में।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Manisha Rani का बिहार से मुंबई तक का सफर

बिहार के मुंगेर जिले से ताल्लुक रखने वाली मनीषा रानी ने अपने टैलेंट और मेहनत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और अपनी सरलता और कड़ी मेहनत से दर्शकों का दिल जीता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

अब, सोशल मीडिया सेंसेशन Manisha Rani ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में करीब 4.98 करोड़ रुपये का शानदार अपार्टमेंट खरीदा है।

Manisha Rani ने लिया 17वीं मंजिल पर शानदार अपार्टमेंट

मनीषा रानी का नया घर मुंबई के गोरेगांव में स्थित है और यह 17वीं मंजिल पर होने के कारण शहर का खूबसूरत नजारा पेश करता है। इस उपलब्धि की जानकारी मनीषा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा की।

उन्होंने लिखा, “नवरात्र का पहला दिन और आप सभी के प्यार और मेरी कड़ी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर.. यह सब आप सभी की वजह से संभव हुआ… आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

कितनी है मनीषा रानी की कुल संपत्ति?

मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए मनीषा को काफी संघर्ष करना पड़ा। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘झलक दिखला जा 11’ में भाग लेने के बाद उनकी लोकप्रियता और कमाई में इजाफा हुआ। उनके यूट्यूब चैनल से भी अच्छी खासी आमदनी होती है, जिससे वह हर महीने लगभग 2 लाख रुपये कमाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, Manisha Rani की कुल संपत्ति करीब 4-6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

लग्जरी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ते कदम

मनीषा रानी का सफर संघर्षों से भरा रहा है। कभी शादियों में वेट्रेस का काम करने से लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनने तक, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक नई मर्सिडीज-बेंज खरीदी थी और इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ शेयर किया था।

इसके अलावा, उन्होंने अपने पिता के लिए मुंगेर में जमीन भी खरीदी। Manisha Rani की कहानी संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरणा देती है। उनकी यात्रा दर्शाती है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Arpna Dutta
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top