अनीता हसनंदानी के सख्त पिता की पाबंदियों से स्टारडम तक का सफर
By Powers Mind Desk
16 Aug 2025
अनीता हसनंदानी, पहले नताशा, एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती थीं। 'ये है मोहब्बतें' में शगुन के रोल से मिली उन्हें खूब शोहरत।
Photo : Google
अनीता रियल लाइफ में ग्लैमरस हैं, लेकिन बचपन में सख्त पिता ने वेस्टर्न कपड़े पहनने पर पाबंदी लगाई थी। खिड़की-दरवाजे पर खड़े होना भी मना था।
Photo : Google
शाम 7 बजे के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। अंधेरा होते ही अनीता के लिए कर्फ्यू लग जाता था, पिता का सख्त रवैया था।
Photo : Google
अनीता का पिता से रिश्ता अच्छा नहीं था। उनकी शराब की लत और बेटे की चाहत ने अनीता को हमेशा दुखी किया।
Photo : Google
छोटी उम्र में अनीता की बहन की शादी हो गई, जो 20 साल की उम्र में मां बन चुकी थीं। परिवार में तनाव बरकरार था।
Photo : Google
16 साल की उम्र में पिता का निधन हुआ। परिवार की जिम्मेदारी अनीता पर आ गई। उन्होंने मनोज कुमार के बेटे के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की।
Photo : Google
मनोज कुमार के दूसरे बेटे ने अनीता को फोटोशूट का सुझाव दिया। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और एक्टिंग की शुरुआत हुई।
Photo : Google
अनीता को सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय की दोस्त का छोटा रोल मिला। यहीं से उनके स्टारडम की नींव पड़ी।
Photo : Google