आंखों से डार्क सर्कल्स हटाने के 7 घरेलू उपाय
By Powers Mind Desk
11 Aug 2025
आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती हैं, लेकिन डार्क सर्कल्स इस निखार को फीका करते हैं। नींद की कमी, तनाव, और स्क्रीन टाइम इसका कारण हैं।
Photo : Google
डार्क सर्कल्स हर उम्र में आम हैं। मेकअप इन्हें छुपा सकता है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए घरेलू नुस्खे असरदार हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं।
Photo : Google
खीरे के स्लाइस 10-15 मिनट आंखों पर रखें। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C त्वचा को ठंडक देकर डार्क सर्कल्स को कम करते हैं
Photo : Google
ठंडे ग्रीन टी बैग्स 15 मिनट आंखों पर रखें। टैनिन और कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर सूजन और काले घेरे कम करते हैं।
Photo : Google
गुलाब जल में भीगा कॉटन पैड 10 मिनट आंखों पर रखें। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और डार्क सर्कल्स को हल्का कर नेचुरल ग्लो देता है।
Photo : Google
ताजा एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाएं, 15 मिनट बाद धो लें। विटामिन-E त्वचा को पोषण देता है और डार्क सर्कल्स कम करता है।
Photo : Google
आलू का रस कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं। यह नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जो पिगमेंटेशन को हल्का कर डार्क सर्कल्स को कम करता है।
Photo : Google
रोज 7-8 घंटे की नींद और पर्याप्त पानी पिएं। बादाम तेल से मालिश और हेल्दी लाइफस्टाइल डार्क सर्कल्स से बचने का आसान तरीका है।
Photo : Google