अनार में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।
Photo : Google
लो ब्लड प्रेशर वालों को अनार से बचना चाहिए। ज्यादा अनार खाने से चक्कर, कमजोरी, धुंधली नजर या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Photo : Google
ACE inhibitors, Statins, Beta-blockers या Anticoagulants लेने वाले लोग अनार से सावधान रहें। यह दवाओं के प्रभाव को बढ़ा सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है।
Photo : Google
सर्जरी से पहले कम से कम दो हफ्ते अनार न खाएं। यह ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है और एनेस्थीसिया के साथ दिक्कत पैदा कर सकता है।
Photo : Google
सेंसिटिव पेट या IBS वाले लोगों को अनार से परेशानी हो सकती है। इससे पेट फूलना, ऐंठन या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Photo : Google
अनार से एलर्जी वालों को इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे खुजली, स्किन रैश, गले में सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
Photo : Google
लो BP, दवाइयों पर निर्भर, सर्जरी की तैयारी, पेट की समस्या या एलर्जी वालों को अनार से बचना चाहिए। सावधानी बरतना जरूरी है
Photo : Google
बाकी लोग मॉडरेशन में अनार खा सकते हैं। शरीर के संकेतों पर ध्यान दें और किसी भी शक में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।