होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

Valentine Day History: कौन थे संत वैलेंटाइन? क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें पूरी स्टोरी

Valentine Day History Facts: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है, और इसके साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। यह सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होगा। आइए, इस मौके पर जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और संत वैलेंटाइन कौन थे, जिनके नाम पर यह दिन मनाया जाता है। 

Valentine Day History: कौन थे संत वैलेंटाइन? क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें पूरी कहानी

वैलेंटाइन डे का इतिहास : Valentine Day History

why is this day celebrated Valentine Day : मनुष्य का जीवन प्रेम की नींव पर टिका हुआ है। वैदिक काल से ही फरवरी के महीने को बसंत ऋतु और प्यार का मौसम माना जाता है। आज की नई पीढ़ी हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाती है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और यह सप्ताह 14 फरवरी तक चलता है। इस दौरान प्यार के कई रंग देखने को मिलते हैं। आइए, जानते हैं संत वैलेंटाइन के बारे में, जिनके नाम पर यह दिन मनाया जाता है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

संत वैलेंटाइन कौन थे? 

वैलेंटाइन डे की शुरुआत प्राचीन रोम से मानी जाती है। रोम में एक पादरी हुआ करते थे, जिनका नाम संत वैलेंटाइन था। वे प्रेम को जीवन का आधार मानते थे और लोगों को प्यार करने के लिए प्रेरित करते थे। हालांकि, रोम के राजा क्लॉडियस को यह बात पसंद नहीं थी।

राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धिमत्ता और शक्ति प्रभावित होती है। इसी सोच के कारण उसने अपने राज्य के सैनिकों और अधिकारियों को शादी करने से रोक दिया था। Valentine Day History

राजा के विरोध के बावजूद प्रेम का संदेश 

राजा के विरोध के बावजूद संत वैलेंटाइन ने लोगों को प्रेम विवाह करने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे वे रोम के “लव गुरु” के रूप में प्रसिद्ध हो गए। उनके प्रयासों का असर यह हुआ कि रोम के लोगों, सैनिकों और अधिकारियों ने प्रेम विवाह करना शुरू कर दिया। इससे राजा क्लॉडियस को इतना क्रोध आया कि उसने संत वैलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दे दिया।

संत वैलेंटाइन की यह दास्तान आज भी प्रेम के प्रतीक के रूप में याद की जाती है, और इसी वजह से 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।

Shah Shivangi
Facebook
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

शाह शिवांगी ने 2023 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। बीते वर्षों में उन्होंने कॉन्टेंट राइटर, और डिजिटल क्रिएटर के रूप मे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। शाह शिवांगी खेल , कला, धर्म विज्ञान जैसी खबरों और फीचर जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी एक्सप्लेनर और प्रीमियम स्टोरीज पाठकों के साथ गहरी जुड़ाव बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Comment