South Indian Actress Success Story – फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी कहानियां हैं, जहां कठिन हालातों से जूझकर कुछ लोग सितारों की ऊंचाइयों तक पहुंचे। ऐसी ही एक कहानी है सामंथा रूथ प्रभु की –
एक ऐसी अभिनेत्री जिन्होंने अपने दम पर ना सिर्फ नाम कमाया, बल्कि ओटीटी की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई।
Actress जिसने नेगेटिव रोल से मचाया तहलका
OTT प्लेटफॉर्म पर ‘The Family Man 2’ में राजी जैसे नकारात्मक किरदार से सामंथा ने दर्शकों को चौंका दिया। वह किरदार ऐसा था, जिसने उन्हें हीरो से भी ज्यादा वाहवाही दिलाई। उनकी एक्टिंग ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं, बल्कि हर किरदार में जान फूंक सकती हैं।
भूख से जूझने वाली लड़की बनी 100 करोड़ की मालकि
28 अप्रैल 1987 को केरल के अलप्पुझा में जन्मी Samantha Akkineni का असली नाम यशोदा है। तमिल पिता और मलयाली मां की इस बेटी का बचपन चेन्नई में बीता। 12वीं के बाद घर की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई कि पढ़ाई जारी रखना भी मुश्किल हो गया। मगर सामंथा ने हार नहीं मानी।
मॉडलिंग बनी करियर का टर्निंग पॉइंट
कॉलेज की फीस भरने के लिए Samantha Akkineni ने पार्ट-टाइम मॉडलिंग शुरू की। यहीं उनकी किस्मत बदली। एक शूट के दौरान फोटोग्राफर और डायरेक्टर रवि वर्मन की नजर सामंथा पर पड़ी और उन्होंने ‘मास्कोविन कावेरी’ फिल्म में मौका दिया। हालांकि इससे पहले ही उनकी पहली फिल्म ‘ये माया चेसावे’ (तेलुगु) रिलीज हो गई, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी है
View this post on Instagram
इसके बाद तो एक के बाद एक हिट फिल्में मिलती रहीं।
धूकुडु (2011), सीतम्मा वाकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू (2012), अत्तारिंटिकी दरेदी (2013), कथ्थी (2014), थेरी (2016), 24 (2016), मर्सल (2017), रंगस्थलम (2018) – हर फिल्म में सामंथा की परफॉर्मेंस ने दिल जीता।
शादी और तलाक भी चर्चा में रहा
2017 में उन्होंने साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य से शादी की। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और 2021 में दोनों अलग हो गए। मीडिया में ₹200 करोड़ के गुजारा भत्ते की चर्चाएं खूब रहीं, लेकिन सामंथा ने इन्हें सिर्फ अफवाह बताया।
निवेश और संपत्ति: अब हैं करोड़ों की मालकिन
सामंथा ने सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट, लग्जरी कार्स और फैशन ब्रांड्स में निवेश करके खुद को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनकी कुल संपत्ति ₹101 करोड़ के आसपास है।
प्रेरणा हैं लाखों लड़कियों के लिए
Samantha Akkineni की कहानी उस हर लड़की के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालातों में भी सपने देखती है। नेगेटिव रोल्स, एक्शन सीन्स, और ग्लैम अवतार – सामंथा ने हर दायरा तोड़ा है और साबित किया है कि हुनर और मेहनत हो तो कोई भी मुकाम छोटा नहीं।
- और पढ़ें Moto G96 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार बैटरी, कीमत ₹17,999 से शुरू
- WhatsApp ने लाया जबरदस्त अपडेट: अब Instagram का हर मजा WhatsApp Status में , जाने क्या करना होगा
- UIDAI की सख्त चेतावनी: 7 साल से बड़े बच्चों का आधार अपडेट नहीं किया तो हो जाएगा डिएक्टिवेट – जानिए पूरी प्रक्रिया
- एयरपोर्ट से 91 करोड़ रुपये की इस सदी की सबसे बड़ी टेक चोरी! 12 हजार Samsung डिवाइस से भरी ट्रक को चुरा ले गए चोर
- Yash की ‘Toxic’ में एलिजाबेथ बनीं सामने आया Huma Qureshi का खतरनाक फर्स्ट लुक, बढ़ा एक्साइटमेंट - December 29, 2025
- प्रलय’ में फिर साथ रणवीर–आलिया? जॉम्बी थ्रिलर में दमदार फीमेल लीड की चर्चा तेज ! जानें कैसा होगा रोल - December 28, 2025
- बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा! ‘धुरंधर’ की रफ्तार फिर तेज, क्या टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? - December 27, 2025