Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर यह महापर्व दशहरा तक चलता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को विजयदशमी के साथ समाप्त होगी।
मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं और जीवन से नकारात्मकता दूर करती हैं।
Shardiya Navratri Puja Muhurat 2025: इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि हाथी पर आगमन से सुख-समृद्धि और जीवन में स्थिरता आती है। आइए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि से जुड़ी सारी खास बातें – तिथि, पूजा विधि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, नौ दिनों के रंग, भोग और मंत्र।
Shardiya Navratri 2025 की तिथि
आरंभ तिथि: 22 सितंबर 2025, सोमवार
समापन (विजयदशमी/दशहरा): 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार
प्रतिपदा तिथि का समय
प्रारंभ: 21 सितंबर 2025, रविवार, रात 01:23 बजे
समाप्ति: 22 सितंबर 2025, सोमवार, रात 02:55 बजे
उदया तिथि के अनुसार Navratri की शुरुआत 22 सितंबर से मानी जाएगी।
- ये भी पढ़ें Shardiya Navratri 2025: 9 या 10.. दिन की होगी शारदीय नवरात्र? जाने माता का आगमन और प्रस्थान सब कुछ!
नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (2025)
ब्रह्म मुहूर्त: 22 सितंबर, सुबह 04:43 बजे – 05:31 बजे तक
प्रातःकालीन मुहूर्त: 06:09 बजे – 08:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे – 12:38 बजे तक
अगर ब्रह्म मुहूर्त में स्थापना संभव न हो तो अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना भी उतना ही शुभ है।
- ये भी पढ़ें Shardiya Navratri 2025 Date: कब है नवरात्रि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, माता का वाहन और नौ रंगों का महत्व
शारदीय नवरात्रि पूजा विधि
- पूजा से पहले घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें।
- कलश स्थापना करें:
- मिट्टी से भरे पात्र में जौ बोएं।
- जल से भरा कलश रखें, उसमें सिक्का और आम के 5 पत्ते डालें।
- ऊपर नारियल रखें, जिस पर लाल चुनरी या मौली बांधें।
- अखंड ज्योति जलाएं और माता दुर्गा की प्रतिमा को नए वस्त्रों से सजाएं।
- Navratri में दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गा चालीसा और आरती करना विशेष फलदायी है।
- नौ दिनों तक मां के अलग-अलग स्वरूपों को भोग अर्पित करें।
नवरात्रि के नौ दिनों के शुभ रंग (2025)
| तिथि | मां का स्वरूप | शुभ रंग |
|---|---|---|
| 22 सितंबर (सोमवार) | मां शैलपुत्री | सफेद |
| 23 सितंबर (मंगलवार) | मां ब्रह्मचारिणी | लाल |
| 24 सितंबर (बुधवार) | मां चंद्रघंटा | रॉयल ब्लू |
| 25 सितंबर (गुरुवार) | मां कूष्माण्डा | पीला |
| 26 सितंबर (शुक्रवार) | मां स्कंदमाता | गहरा हरा |
| 27 सितंबर (शनिवार) | मां कात्यायनी | स्लेटी |
| 28 सितंबर (रविवार) | मां कालरात्रि | नारंगी |
| 29 सितंबर (सोमवार) | मां महागौरी | पीकॉक ग्रीन |
| 30 सितंबर (मंगलवार) | मां सिद्धिदात्री | गुलाबी |
नवरात्रि में 9 दिन का भोग
| दिन | देवी | भोग |
|---|---|---|
| पहला दिन | शैलपुत्री | घी |
| दूसरा दिन | ब्रह्मचारिणी | शक्कर और मिश्री |
| तीसरा दिन | चंद्रघंटा | दूध और खीर |
| चौथा दिन | कूष्मांडा | मालपुआ |
| पांचवां दिन | स्कंदमाता | केला |
| छठा दिन | कात्यायनी | शहद |
| सातवां दिन | कालरात्रि | गुड़ |
| आठवां दिन | महागौरी | नारियल |
| नौवां दिन | सिद्धिदात्री | तिल और हलवा |
नवरात्रि के 9 दिनों के बीज मंत्र
मां शैलपुत्री: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नमः
मां ब्रह्मचारिणी: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः
मां चंद्रघंटा: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चन्द्रघण्टायै नमः
मां कूष्माण्डा: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्माण्डायै नमः
मां स्कंदमाता: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कन्दमातायै नमः
मां कात्यायनी: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायन्यै नमः
मां कालरात्रि: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः
मां महागौरी: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्यै नमः
मां सिद्धिदात्री: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्र्यै नमः
शारदीय नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि आत्मिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करने से जीवन से दुख, संकट और नकारात्मकता दूर होती है। दशमी का दिन यानी विजयदशमी, अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है।
नवरात्रि के दौरान व्रत-पूजन, कलश स्थापना और भोग अर्पण करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर मां की कृपा बनी रहती है।
इस तरह शारदीय नवरात्रि 2025 आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लाने का अवसर है।
- और पढ़ें ControlZ ने लॉन्च किया ;द ग्रेट वैल्यू डेज; फेस्टिवल, iPhone और OnePlus पर बंपर ऑफर
- Side Income Ideas: नौकरी के साथ साथ प्रति माह एक्स्ट्रा ₹20,000 कमाने के 5 सबसे स्मार्ट तरीके
- Airtel का अपने ग्राहकों को फेस्टिवल ऑफर: यूजर्स को मिला Free Google स्टोरेज, Apple Music संग OTT का मजा
- Meta Ray-Ban Display, Gen 2 और Oakley Vanguard ग्लासेस हुए लॉन्च, अब आंखें बनेंगी Mobile Screen
- काव्या मारन ने बदला टीम का नाम, अब बनेगी Sunrisers Leeds, अभी और दो बड़ी टीमों के नाम बदलेंगे! - November 5, 2025
- IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! SRH क्लासेन को कर सकती है रिलीज़, 23 करोड़ में किया था रिटेन - November 5, 2025
- दीप्ति का कमाल: फाइनल में 58 रन और 5 विकेट, भारत बना चैंपियन 2017 की हार से 2025 की जीत तक जाने दीप्ति शर्मा की कहानी - November 3, 2025