Remo D’Souza Reached By Kumbh Mela: फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई और ध्यान किया। भीड़ में पहचान से बचने के लिए उन्होंने काले कपड़े पहने और अपना चेहरा ढक रखा था।
साथ में एक झोला भी लिया हुआ था। हालांकि, एक महिला ने उन्हें पहचानने की कोशिश की, लेकिन रेमो बिना रुके आगे बढ़ गए।
Remo D’Souza के साथ में थीं पत्नी लिजेल डिसूजा
रेमो की इस आध्यात्मिक यात्रा में उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा भी शामिल थीं। उन्होंने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रवचन सुना। रेमो ने इस अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
धर्म परिवर्तन के बाद बना रेमो डिसूजा
रेमो का असली नाम रमेश गोपी नायर है। उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन धर्म अपनाया और अपना नाम रेमो डिसूजा रखा।
View this post on Instagram
जान से मारने की धमकी पर दिया जवाब
कुछ दिन पहले Remo D’Souza को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला था। इस पर कुंभ में मीडिया ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “महादेव और मेरे चाहने वाले मेरे साथ हैं। मुझे कुछ नहीं होगा।”
धमकी भरे ईमेल का खुलासा
Remo D’Souza ने इस धमकी की शिकायत मुंबई पुलिस को दर्ज कराई है। ईमेल में लिखा गया था, “हम आपके हाल के कार्यों पर नजर रख रहे हैं। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। इसे गंभीरता से लें।” साथ ही धमकी दी गई थी कि आठ घंटे में जवाब न देने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
- और पढ़ें Maha Kumbh Viral Video: महाकुंभ प्रयागराज संगम में निकला 100 फीट लंबा सांप? वायरल हो गया वीडियो, जानें सच्चाई !
- शेयर बाजार में इन 3 Stocks में कमाई का शानदार मौका, शॉर्ट टर्म में 22% तक मिल सकता है रिटर्न
- Get Free Jio Coin: जियो कॉइन: क्या है और इसे कैसे कमाएं? फ्री में Jio कॉइन से पैसा कमाने का आसान तरीका जान लें
- BHEL Recruitment 2025: इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए बीएचईएल में बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स
- Chaava Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने भी दिखाई दमदार पकड़, चार दिन में पार किए 140 करोड़, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड - February 18, 2025
- Aashiqui 3 का इंतजार हुआ खत्म, टीजर में लंबे दाढ़ी सिगरेट में कार्तिक आर्यन के साथ दिखी यह मशहूर अभिनेत्री… - February 16, 2025
- Jija Sali Ka Video: साली देखते ही फिसल गया दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया हमेशा याद रखेगा | देखें वीडियो - February 15, 2025