Raj Kapoor: कपूर परिवार के सदस्य, जिनमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान और नीतू कपूर शामिल हैं, 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुए। इस खास मुलाकात का उद्देश्य एक विशेष निमंत्रण देना था।
दरअसल, 14 दिसंबर को हिंदी सिनेमा के ‘शोमैन’ राज कपूर की 100वीं जयंती है। इस मौके को भव्य तरीके से मनाने के लिए कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया।
Raj Kapoor के 100 साल का जश्न
हिंदी सिनेमा और कपूर परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि राज कपूर की विरासत को याद करते हुए उनके 100 साल पूरे हो रहे हैं। परिवार ने उनकी फिल्मों को फिर से बहाल करने और सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है।
रणबीर कपूर ने एनएफडीसी, एनएफएआई और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के साथ मिलकर राज कपूर की फिल्मों को पुनर्स्थापित करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। रणबीर का कहना है कि नई पीढ़ी को उनके दादाजी के काम से परिचित कराना बेहद जरूरी है।
- ये भी पढ़ें… बॉलीवुड सितारे कैसे बढ़ाते हैं प्रोटीन लेवल: जानें क्या खाते हैं Kareena Kapoor से लेकर Tiger Shroff तक!
13 से 15 दिसंबर तक विशेष फेस्टिवल
कपूर परिवार ने Raj Kapoor की जयंती पर 13 से 15 दिसंबर तक एक भव्य फेस्टिवल आयोजित करने की योजना बनाई है। इस दौरान उनकी कई प्रतिष्ठित फिल्मों को दोबारा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
परिवार का दिल्ली दौरा
मंगलवार को कपूर परिवार के सदस्य मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखे गए। करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ थीं, वहीं करिश्मा, नीतू कपूर, आलिया और रणबीर भी साथ थे। सभी प्राइवेट जेट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
View this post on Instagram
रणबीर कपूर का कहना है कि वह चाहते हैं कि नई पीढ़ी Raj Kapoor जैसे महान कलाकारों के काम को देखे और सराहे। उन्होंने एक इवेंट में यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार आलिया से मुलाकात की थी, तो आलिया को किशोर कुमार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। रणबीर का मानना है कि इतिहास को सहेजना और नई पीढ़ी को इससे परिचित कराना बेहद जरूरी है।
- और पढ़ें Bihar Latest News Live: चंडिगढ़ के तर्ज बनेगा बिहार का यह दो शहर, बनेगा आधुनिक टाउनशिप, केंद्र सरकार की बड़ी योजना
- इस जगह से आई भोजपुरी अभिनेत्री Akshara Singh को जान से मारने की धमकी `50 लाख दो, नहीं तो जान से मार देंगे
- पोर्न स्टार बन्ना शेख से बनी Riya Barde निकली बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने के आरोप में अरेस्ट
- टेंशन खत्म! BSNL ने लॉन्च की सैटेलाइट डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस, बिना नेटवर्क के कर पाएंगे कॉल, मैसेज और UPI पेमेंट
- Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर: पीठाधीश्वर बनते वक्त हो गई भावुक, जानें क्यों चुना अध्यात्म का रास्ता - January 25, 2025
- Mamta Kulkarni became a Monk: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी महाकुंभ पहुंच क्यों बनी संन्यासी, महाकुंभ मे दीक्षा लेते वक्त क्या हुआ…, हो गई बहुत ज्यादा….. - January 24, 2025
- Maharani Yesubai : महारानी येसुबाई कौन थीं जिनके जीवन पर बनी फिल्म छावा में माथे पर बिंदिया…सिर पर पल्लू, में छा गई रश्मिका - January 24, 2025