Top 7 Beautiful Places To Visit In New year 2025 tour In Bihar : बिहार अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भी कुछ बेहतरीन जगहें हैं। शिमला और मनाली जैसी ठंडी वादियां भले ही न हों,
New year 2025: लेकिन बिहार में ऐसे कई स्थल हैं जो अपनी हरियाली, शांत वातावरण और अद्भुत प्राकृतिक नज़ारों के लिए मशहूर हैं। आइए इन 7 स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Top 7 Beautiful Places To Visit In New year 2025 tour In Bihar
1. राजगीर (Rajgir)
New year 2025 tour In Bihar राजगीर, जो कभी मगध साम्राज्य की राजधानी थी, अब एक शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। चारों ओर हरी-भरी पहाड़ियां और वन इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण हैं:
वसुमति गुफाएं बुद्ध के उपदेशों का गवाह है। यहां से पहाड़ियों का सुंदर नज़ारा देखने को मिलता है।
राजगीर में स्थित ये गर्म पानी के कुंड स्वास्थ्य लाभ और सुकून के लिए प्रसिद्ध हैं।
विश्व शांति स्तूप तक जाने के लिए आप रोपवे का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ियों से घिरा यह सफर रोमांचकारी है।
2. नालंदा (Nalanda)
नालंदा का नाम सुनते ही इसके प्रसिद्ध प्राचीन विश्वविद्यालय की याद आती है। 5वीं शताब्दी में स्थापित यह विश्वविद्यालय शिक्षा और संस्कृति का अद्भुत केंद्र था। यह स्थान न केवल ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।
नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और यहां के खंडहर आपको प्राचीन इतिहास के एक सुनहरे युग में ले जाते हैं। जहां पर स्थित ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग की याद दिलाता है।
3. बोधगया (Bodh Gaya)
बोधगया को महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली कहा जाता है। यह स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए तीर्थस्थल है।
यहां पर महाबोधि मंदिर जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है देखने को मिल जाएंगे। साथ ही बोधि वृक्ष जहां पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था।
4. वल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (Valmiki National Park)
नेपाल की सीमा से सटा यह राष्ट्रीय उद्यान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित है। यह राज्य का एकमात्र टाइगर रिजर्व है और प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एक आदर्श स्थल है।
यह पार्क हरी-भरी पहाड़ियों और घने जंगलों से भरा हुआ है। जाहां आप बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण और कई पक्षियों को देख सकते हैं। साथ ही गंडक नदी जो उद्यान के बीच से गुजरती है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यहां आप जंगल सफारी और ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।
5. ककोलत जलप्रपात (Kakolat Waterfall)
New year 2025 tour In Bihar नवादा जिले में स्थित ककोलत जलप्रपात बिहार का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। यह जलप्रपात पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है।
इस जलप्रपात से गिरते पानी की आवाज और ठंडी बौछारें मन को बड़ी शांति और सुकून देती हैं। आपको यहां पर प्रकृति के बीच समय बिताने का मौका मिल जाएगा। यहां का आसपास की पहाड़ियां और शांत सुंदर स्वच्छ वातावरण बेहद शांत और हरियाली से भरा है।
- ये भी पढ़ें Bihar में बनने जा रहा है 3 New Expressways, चंपारण से सिलीगुड़ी, सिक्किम जाना हो जाएगा आसान, जानें रूट
6. पटना साहिब और गंगा घाट (Patna Sahib & Ganga Ghats)
पटना में स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब सिख धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। इसके अलावा, गंगा नदी के किनारे बने पटना के घाट भी अपनी खूबसूरती और शांति के लिए मशहूर हैं।
तख्त श्री हरिमंदिर साहिब सिख पंथ के गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान है और इसकी भव्यता अद्भुत है।
इसके अलावा यहां कि गंगा नदी के किनारे गंगा आरती का दृश्य बहुत सुंदर और बिहांगम होता है गंगा नदी में नाव की सवारी करते हुए आप सूर्यास्त और संध्यापल का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं।
7. मां मुंडेश्वरी धाम (Maa Mundeshwari Temple)
यह बिहार का सबसे प्राचीन मंदिर है और यह फेमस सनातन मंदिर कैमूर जिले की पहाड़ियों पर स्थित है। इसे भारत का सबसे पुराना कार्यरत मंदिर भी माना जाता है।
मंदिर की वास्तुकला की बात करें तो यह मंदिर 108 ईसा पूर्व में बना था और इसकी वास्तुकला बहुत अद्भुत है। जो कि यहां के आसपास की हरियाली और घाटियों का दृश्य मनमोहक होता है। साथ ही यहां का वातावरण बेहद शांत है, जो ध्यान और आत्मिक शांति के लिए आदर्श है।
- और पढ़ें Bihar Cricket News:BCCI की टीम बिहार क्यों आ रही है? बड़ी वजह आई सामने; बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए
- क्या है Zero Investment Business, कैसे बिना पैसे के सोनू सूद बढ़ा रहे हैं लोगों की कमाई ?जाने डिटेल्स
- Breast Health Care Tips: ब्रेस्ट कैंसर से बचने और स्तनों को स्वस्थ रखने के लिए, हर महिला को पता होने चाहिए; ये 7 तरीके
- Janani Suraksha Yojana: गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही 6 हजार रुपये, जानिए कैसे मिलेगा लाभ - January 25, 2025
- Government jobs 2025: रेलवे, बैंकिंग, टीचिंग, आर्मी में हजारों पदों पर निकली बंपर सरकारी नौकरी, जानें डिटेल्स - January 23, 2025
- TOP 7 Sarkari Naukri January 2025: 31 जनवरी तक खत्म हो जाएगी इन 7 भर्तियों की लास्ट डेट, जल्द भरे फॉर्म - January 22, 2025