MPox in India: भारत में मंकीपॉक्स का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। केरल के एर्नाकुलम में एक और व्यक्ति के इस बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह मामला मंकीपॉक्स के तेजी से फैलने वाले और जानलेवा स्ट्रेन के कारण और अधिक चिंताजनक है।
मंकीपॉक्स का बढ़ता खतरा: केरल में नए मामले की पुष्टि
केरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को एक अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में मिले मंकीपॉक्स के स्ट्रेन की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले, 18 सितंबर को मल्लपुरम में एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी, जो यूएई से लौटा था। उस व्यक्ति के सैंपल में MPox Clad 1b स्ट्रेन पाया गया था, जो बेहद संक्रामक और जानलेवा माना जाता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल जारी किया एडवाइजरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है और MPox महामारी के खतरे की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि MPox Clad 1 स्ट्रेन वयस्कों में भी गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।
- ये भी पढ़ें:Mpox Clade 1b: भारत में एमपॉक्स के घातक वैरिएंट क्लेड 1b का पहला केस, WHO बता चुका है खतरनाक
- Monkeypox In India: भारत में मंकीपॉक्स का नया स्ट्रेन, जानें ये कितना खतरनाक, क्यों है जानलेवा और कैसे बचें?
MPox कैसे फैलता है?
संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ सीधा संपर्क
संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुए गए खाने-पीने के सामान या अन्य वस्तुओं के माध्यम से
मंकीपॉक्स के लक्षण
शरीर के विभिन्न हिस्सों में दाने, विशेषकर हाथों, पैरों, चेहरे, मुंह या जननांगों के आसपास
बुखार
सिरदर्द
शरीर में दर्द
MPox से सावधानी बरतने के उपाय
संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें
बार-बार हाथ धोएं
सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतें
यदि आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने MPox Clad 1b वेरिएंट को गंभीर खतरा बताते हुए इसे वैश्विक आपातकाल घोषित किया है।
- और खबरें पढ़ें:एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं Sunny Leone की इन तस्वीरों ने ढाया था कहर, अदाओं पर टिक जाएंगी निगाहें
- Palak Sidhwani Interview: तारक मेहता के उल्टा चश्मा के सोनू ने असित मोदी पर लगाया आरोप:बोलीं- बीमारी में भी काम करवाते थे
- मेमोरी लॉस, तनाव और कन्फ्यूजन से बचना चाहते हैं तो अपनाएं, ये 8 Brain Boosting Expert Tips
- ₹8000 में दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला 5G Smartphone चाहिए? ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन, 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी - June 22, 2025
- Finger Exercise For Spinal Injury: स्पाइनल इंजरी के बाद,उंगलियों का 5 बेस्ट एसरसाइज और फायदा जानें - June 21, 2025
- Lemon water in Summer: “गर्मियों और बरसात मौसम में नींबू पानी पीने के 5 चमत्कारी फायदे, जो आपको सेहतमंद और ताजगीभरा बनाएंगे!” - June 21, 2025