Moringa Leaf Kadha Benefits : सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां सदियों से आयुर्वेद में अपनी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। इन पत्तियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
सहजन की पत्तियों का काढ़ा स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से हमें लाभ पहुंचाते हैं। यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करते है तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। आइए जानते हैं सहजन के पत्तों के काढ़े के कुछ प्रमुख लाभों के बारे में:
सहजन के पत्तों के काढ़े के लाभ:Moringa Leaf Kadha
रक्तचाप नियंत्रण: सहजन में मौजूद तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है: कैल्शियम और फॉस्फोरस की उच्च मात्रा के कारण, सहजन की पत्तियां हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं।
पाचन में सुधार: सहजन के पत्तों का काढ़ा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं।
वजन घटाने में मदद करता है: सहजन का नियमित सेवन चयापचय को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है।
खून को साफ करता है: सहजन में मौजूद तत्व खून को साफ करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।
सहजन के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं?
सहजन के पत्तों का काढ़ा बनाना बहुत आसान है।
सामग्री:
सहजन की ताजी पत्तियां – 1 कप
पानी – 2 कप
विधि:
सहजन की पत्तियों को धोकर बारीक काट लें।
एक पैन में पानी उबालें।
इसमें कटी हुई Moringa Leaf Kadha डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
ठंडा होने के बाद छान लें और दिन में एक या दो बार पीएं।
अन्य उपयोग: सहजन की पत्तियों का उपयोग सब्जी, सूप और स्मूदी बनाने में भी किया जा सकता है।
Disclaimer: Moringa Leaf Kadha का जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसे किसी चिकित्सकीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
- और पढ़ें Cheapest Portable AC in India: 2000 रुपये की EMI में खरीदें Tata की कंपनी Croma का पोर्टेबल AC, न तोड़फोड़ की जरूरत न इंस्टॉलेशन का झंझट
- Breast Pump Side Effects: क्या आप जानती हैं ब्रेस्ट पंप के ये नुकसान? वर्किंग महिलाओं के लिए जरूरी जानकारी
- Nothing Phone (3) लॉन्च से पहले फ्री में जीतने का मौका, Nothing का जबरदस्त गिवअवे शुरू – जानिए कैसे पाएं नया स्मार्टफोन मुफ्त में!
- Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP – कम कीमत में जबरदस्त कूलिंग और हीटिंग
- 20 साल का इंतजार, 15 बार IVF फेल… फिर AI ने रच दिया संतान का चमत्कार!महिला को किया प्रेग्नेंट! - June 23, 2025
- ₹8000 में दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला 5G Smartphone चाहिए? ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन, 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी - June 22, 2025
- Heavy Bleeding Home Remedies: पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से हैं परेशान? रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय - June 22, 2025