Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर: पीठाधीश्वर बनते वक्त हो गई भावुक, जानें क्यों चुना अध्यात्म का रास्ता

Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar of Kinnar Akhanda : 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में दीक्षा ली। दीक्षा समारोह में वह भगवा वस्त्र धारण किए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आईं।

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर: पीठाधीश्वर बनते वक्त हो गई भावुक, जानें क्यों चुना अध्यात्म का रास्ता

इस दौरान उन्होंने संगम में स्नान और पिंडदान भी किया। अब ममता कुलकर्णी का नया नाम “ममता नंद गिरि” होगा। आइए जानते हैं, आखिर उन्होंने अचानक अध्यात्म का रास्ता क्यों अपनाया।

क्यों चुना महामंडलेश्वर बनने का रास्ता?

महामंडलेश्वर बनने के फैसले पर ममता कुलकर्णी ने कहा, “यह सब महाकाल और आदिशक्ति की इच्छा है। मुझे गुरुवार को यह प्रस्ताव मिला और निर्णय लेने के लिए मैंने एक दिन का समय मांगा। जब मुझे यह पता चला कि किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर बनने के बाद भी मैं स्वतंत्र रहूंगी और धर्म का पालन करते हुए अपनी साधना जारी रख सकती हूं, तो मैंने इसे स्वीकार कर लिया।”

कैसे बनीं महामंडलेश्वर?

अपने महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया को ममता ने बड़ी सरलता से समझाया। उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे आप कॉलेज से ग्रेजुएशन या मास्टर्स करते हैं और आपको डिग्री मिलती है। यह उपाधि मेरी 23 वर्षों की तपस्या का प्रमाण है। यह मेरे लिए एक सम्मान है।”

Mamta Kulkarni ने अपने प्रशंसकों की नाराजगी पर कहा

उन्होंने आगे कहा, “महामंडलेश्वर बनने के लिए मेरी 23 वर्षों की तपस्या और साधना का परीक्षण किया गया। मुझसे कई प्रश्न पूछे गए, जिनका मैंने उत्तर दिया। इन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही मुझे यह उपाधि दी गई।”

जब उनसे साधु-संतों और प्रशंसकों की नाराजगी के बारे में पूछा गया तो ममता ने कहा, “कुछ लोग, विशेषकर मेरे फैंस, नाराज हो सकते हैं। शायद वे सोचते होंगे कि मैं बॉलीवुड में वापस लौटूंगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। महाकाल और मां काली की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यही सर्वोच्च सत्य है।”

महाकुंभ में ममता कब तक रहेंगी?

महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता अब एक से दो फरवरी तक महाकुंभ में कल्पवास पर रहेंगी और अपनी साधना को जारी रखेंगी।

Mamta Kulkarni का यह नया सफर न केवल उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है, बल्कि उनके आध्यात्मिक जीवन के प्रति उनकी गहरी आस्था को भी दर्शाता है।

Arpna Dhar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top