Mamta Kulkarni became a Sannyaasee: कभी बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा रहीं ममता कुलकर्णी ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अभी वह महाकुम्भ में जाकर साध्वी बन गई हैं जिसका ऐलान उन्होंने स्वयं किया है।
हाल ही में 24 साल बाद भारत लौटीं ममता ने प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर संन्यास की दीक्षा ली। अब उन्हें नए नाम यामाई ममता नंद गिरि से जाना जाएगा।
महाकुंभ में दीक्षा, आज होगा पट्टाभिषेक
Mamta Kulkarni became a Monk: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक जीवन को अपनाते हुए संन्यास ग्रहण किया। आज शाम उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक रूप से उनका नया नाम मान्यता प्राप्त करेगा।
अध्यात्म की राह पर 24 साल बाद लौटीं भारत
View this post on Instagram
ममता कुलकर्णी ने बताया कि उनका भारत से बाहर रहना आध्यात्मिक कारणों से था। 1996 में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर हुआ और इसी दौरान उनकी मुलाकात गुरु गगन गिरी महाराज से हुई। उन्होंने कहा, “गुरु से मिलने के बाद मेरे भीतर अध्यात्म को लेकर गहरी रुचि पैदा हुई। इसके बाद मेरी तपस्या की यात्रा शुरू हो गई।”
Mamta Kulkarni का बॉलीवुड से ब्रह्मचर्य तक का सफर
ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर और निजी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा, “बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी, लेकिन समय के साथ यह सब पीछे छूट गया। 2000 से 2012 तक मैंने तपस्या की। इन सालों में मैं दुबई में एक छोटे से फ्लैट में रहती थी और 12 सालों तक ब्रह्मचर्य का पालन किया।”
ममता कुलकर्णी का यह नया जीवन अध्यात्म और सनातन परंपरा की ओर उनके समर्पण को दर्शाता है।
- और पढ़ें Emergency Box Office Collection: इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी, कंगना रनौत की उम्मीदों को फिर झटका, देखें कलेक्शन
- Maha Kumbh Viral Video: महाकुंभ प्रयागराज संगम में निकला 100 फीट लंबा सांप? वायरल हो गया वीडियो, जानें सच्चाई !
- Maha Kumbh Kalpwas 2025: करोड़ों गायों के दान के बराबर फल मिलता है कल्पवास से, जानें कल्पवास के कड़े नियम
- Bettiah Raj Property News: बेतिया राज की जमीन पर बसे लोगों को नीतीश सरकार से मिल गई बड़ी राहत, पास किया नया ऑर्डर
- Chaava Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने भी दिखाई दमदार पकड़, चार दिन में पार किए 140 करोड़, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड - February 18, 2025
- Aashiqui 3 का इंतजार हुआ खत्म, टीजर में लंबे दाढ़ी सिगरेट में कार्तिक आर्यन के साथ दिखी यह मशहूर अभिनेत्री… - February 16, 2025
- Jija Sali Ka Video: साली देखते ही फिसल गया दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया हमेशा याद रखेगा | देखें वीडियो - February 15, 2025