Maha Kumbh Mela 2025: हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ भारत में आस्था और धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। 2025 में इसका आयोजन प्रयागराज के पवित्र संगम पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ के संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है
और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस आर्टिकल में हम महाकुंभ से जुड़ी उन खास चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर लाने से आपके जीवन में खुशहाली बढ़ सकती है।
Maha Kumbh Mela में संगम में स्नान का महत्व
प्रयागराज के संगम में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और जीवन में शांति और समृद्धि का अनुभव होता है।
संगम की पवित्र मिट्टी
Maha Kumbh Mela से लौटते समय हर सनातनी को संगम की पवित्र मिट्टी गिला या सूखा अपने घर लाना अत्यंत ही शुभ माना गया है। जिसे घर के पूजा स्थल या फिर अपने घर के मुख्य द्वार पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण पवित्र होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
शिवलिंग
महाकुंभ से लाया गया शिवलिंग जीवन की परेशानियों को कम कर सकता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस शिवलिंग की नियमित पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इसे पूजा स्थल पर स्थापित करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।
गंगाजल
महाकुंभ के दौरान गंगा स्नान के बाद गंगाजल घर ले जाना न भूलें। इस पवित्र जल का उपयोग पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यों में किया जाता है। मान्यता है कि गंगाजल घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभता का आगमन होता है।
तुलसी का पौधा
महाकुंभ मेले से तुलसी का पौधा लाना और उसे घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह पौधा महत्वपूर्ण है और इसे घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
नोट: इस लेख में दी गई Maha Kumbh Mela 2025 Prayagraj की जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी कार्य को करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लेना उचित रहेगा।
- और पढ़ें Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 से जुड़ी जाने रोचक और कुछ खास बात जो अबतक नहीं सुना होगा?
- Apple iPhone 17 लाइनअप: डिज़ाइन, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी नई जानकारियां हुई लीक देखें डिटेल्स
- Tourist Place: पश्चिम चंपारण के इन आकर्षक पर्यटन स्थल: नए साल को बनाएं यादगार और खूबसूरत!
- PM Awas Yojana New Rules: नए नियमों के तहत, इन लोगों को नहीं मिलेगा आवास; जानें क्या हुए बदलाव
- Yuzvendra Chahal को फिर से मिल गया है एक नया प्यार? रोमांटिक शायर शेयर कर मचाई सनसनी - January 25, 2025
- Virender Sehwag Aarti Divorce: क्या वीरेंद्र सहवाग और आरती के बीच हो गई है तलाक, सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने से बढ़ा विवाद - January 24, 2025
- Neeraj Chopra Wife Himani Mor: नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर कौन हैं? टेनिस में आजमाए हाथ, अमेरिका से कर रही पढ़ाई - January 20, 2025