Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है,
जिसमें वह अपने लोकप्रिय गाने ‘सुना ये करेजा’ पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी बेहद स्टाइलिश और बिंदास अंदाज में दिख रहे हैं।
निधन की अफवाह ने मचाया हड़कंप
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के निधन की एक अफवाह वायरल हुई थी, जिसने इंडस्ट्री और फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया। यह झूठी खबर बिहार के एक फेक इंस्टाग्राम यूजर sanjay__video1 नाम के इस अकाउंट ने पोस्ट की थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि खेसारी यादव को हार्ट अटैक आया और उनकी अचानक मृत्यु हो गई। हालांकि, यह खबर आगे चलकर पूरी तरह से फर्जी साबित हुई।
Khesari Lal Yadav ने दिया करारा जवाब
View this post on Instagram
इस अफवाह के बीच, खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इन खबरों को गलत साबित किया। ‘सुना ये करेजा’ गाने पर बनी उनकी रील ने यह साफ कर दिया कि वह स्वस्थ और खुशहाल हैं।
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उनके गाने हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। उनकी आवाज और परफॉर्मेंस फैंस के बीच खासा लोकप्रिय है, जिसके कारण उन्हें ‘भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार’ कहा जाता है।
फैंस को सलाह दी जाती है कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।
- और पढ़ें विवादों में बिहार के हिट मशीन! Kajal Raghwani का खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप, कहा-
- Pawan Singh Akshara Singh की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई और क्यों हुआ ब्रेकअप जाने सबकुछ
- Bihar News : बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाई: बक्सर और मोतिहारी में बनेंगे चार सितारा होटल, पटना में रिसॉर्ट
- कौन हैं अरबपति की बेटी Vasundhara Oswal जिन्हें युगांडा पुलीस ने किया गिरफ्तार, ऐसा क्या कर दिया? परिवार के पास अकूत संपत्ति
- Chaava Box Office Collection: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने भी दिखाई दमदार पकड़, चार दिन में पार किए 140 करोड़, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड - February 18, 2025
- Aashiqui 3 का इंतजार हुआ खत्म, टीजर में लंबे दाढ़ी सिगरेट में कार्तिक आर्यन के साथ दिखी यह मशहूर अभिनेत्री… - February 16, 2025
- Jija Sali Ka Video: साली देखते ही फिसल गया दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया हमेशा याद रखेगा | देखें वीडियो - February 15, 2025