Kanji Recipes for All Season:सर्दियों गर्मी के मौसम में संक्रमण और पाचन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में फ़र्मेंटेड ड्रिंक “कांजी” बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
यह सभी Kanji ड्रिंक्स आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करती है। यहां 5 तरह की कांजी के फायदों और बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया है।
सर्दी और बारिश में कांजी की 5 रेसिपीज़ :Kanji Recipes for winter
1. चावल की कांजी
चावल की Kanji शरीर को प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स देती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार होती है। इसे बनाने के लिए:
ओवरनाइट भिगोए गए चावलों में दही और पानी मिलाएं।
स्वादानुसार नमक, कटा हुआ प्याज और धनिया डालें।
घी में हींग, करी पत्ता और सरसों का तड़का लगाकर इसमें डालें।
2. चुकंदर की कांजी Kanji Recipes
चुकंदर की कांजी पेट के लिए फायदेमंद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाती है और गट हेल्थ को सुधारती है। इसे तैयार करने के लिए:
उबले चुकंदर को ठंडा करके पानी से भरी कांच की बर्नी में रखें।
उसमें पिसी राई, काला नमक और सफेद नमक मिलाएं।
बर्नी को मलमल के कपड़े से ढककर 3-5 दिनों तक रोशनी से दूर रखें।
स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं।
3. गाजर की कांजी
गाजर की कांजी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती है। यह पाचन को सुधारने के साथ वजन घटाने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए:
काली गाजरों को धोकर छीलें और लंबाई में काटें।
इनमें राई, सरसों और काला नमक मिलाएं।
फर्मेंट होने के बाद इसका सेवन करें।
4. आंवला और कच्ची हल्दी की कांजी
इम्यूनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए आंवला और कच्ची हल्दी की कांजी फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए:
कंटेनर में कटे हुए आंवले और कच्ची हल्दी के टुकड़े डालें।
सरसों के बीज, काली मिर्च और नमक मिलाएं।
गुनगुना पानी डालकर कंटेनर को 3-4 दिन के लिए ढककर रखें।
5. बाजरे की कांजी Kanji Recipes
बाजरा आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण और ऊर्जा देता है। इसे बनाने के लिए:
पैन में 2 कप पानी गर्म करें और उसमें बाजरे का आटा व नमक मिलाकर पकाएं।
सौंठ, काली मिर्च और दालचीनी डालकर धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं।
भुने जीरे, हींग और हरी मिर्च का तड़का लगाकर इसे तैयार करें।
इन सभी प्रकार की कांजी को अपनी डाइट में शामिल करके सर्दियों में सेहतमंद रहें।
- और पढ़ें Haddi majboot kaise kare :हड्डी मजबूत करने के तरीका : घर पर आसान और कारगर टिप्स
- UIDAI की सख्त चेतावनी: 7 साल से बड़े बच्चों का आधार अपडेट नहीं किया तो हो जाएगा डिएक्टिवेट – जानिए पूरी प्रक्रिया
- Amla Murabba Benefits in Winter: आंवला का मुरब्बा ठंड में सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे और बनाने की रेसिपी
- मर्दों के बेजान, शरीर में घोड़े जैसी ताकत भर देगी ये 1 चीज, इनफर्टिलिटी भी होगी दूर, डेली ऐसे खाएं
- पिता बनने के लिए पुरुषों में कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट? जानें यहां प्रेग्नेंट होने का नेचुरल तरीका - January 3, 2026
- मेंटल हेल्थ मजबूत करनी है? अपनाएं ये 10 आसान आदतें, तनाव होगा दूर - December 29, 2025
- चलते-फिरते मुंह में डालकर चबाएं ये मसाला ! गैस-एसिडिटी के साथ, मुंह की बदबू होगी दूर - December 28, 2025