IPL 2025 Orange Cap Update: संजू सैमसन टॉप-10 में शामिल, श्रेयस अय्यर को खराब फॉर्म से नुकसान

IPL 2025 Orange Cap Update: आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल को हुए दो रोमांचक मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की।

IPL 2025 Orange Cap Update: संजू सैमसन टॉप-10 में शामिल, श्रेयस अय्यर को खराब फॉर्म से नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्क, powersmind: इन मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में बड़ा फेरबदल देखा गया। खासकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की एंट्री टॉप-10 में चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

संजू सैमसन की शानदार फॉर्म

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए संजू सैमसन ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और मौजूदा सीजन में अपने कुल रन 137 तक पहुंचा दिए हैं। 4 मैचों में 34.25 की औसत से रन बनाने वाले संजू अब ऑरेंज कैप लिस्ट में 8वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

श्रेयस अय्यर की फॉर्म बनी चिंता का कारण

वहीं दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए और उनकी टीम को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब तक खेले गए 3 मैचों में 159 रन बनाने की बदौलत श्रेयस अभी भी 6ठे स्थान पर बने हुए हैं।

बता दें कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वह 26.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम में पंजाब से जुड़े थे।

IPL 2025: ऑरेंज कैप होल्डर टॉप-10 बैट्समेन की लिस्ट

IPL 2025: ऑरेंज कैप होल्डर टॉप-10 बैट्समेन की लिस्ट

IPL 2025: ऑरेंज कैप होल्डर टॉप-10 बैट्समेन की लिस्ट

निकोलस पूरन इस समय ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 201 रन बनाए हैं। उनके बाद क्रमशः साई सुदर्शन, मिशेल मार्श, सूर्यकुमार यादव और जोस बटलर का नंबर आता है।

IPL 2025: ऑरेंज कैप बल्लेबाज़ के मुख्य आँकड़े

1. निकोलस पूरन (LSG)

मैच: 4

रन: 201

औसत: 50.25

स्ट्राइक रेट: 218.47

2. साई सुदर्शन (GT)

मैच: 3

रन: 186

औसत: 62.00

स्ट्राइक रेट: 157.62

3. मिशेल मार्श (LSG)

मैच: 4

रन: 184

औसत: 46.00

स्ट्राइक रेट: 185.85

4. सूर्यकुमार यादव (MI)

मैच: 4

रन: 171

औसत: 57.00

स्ट्राइक रेट: 161.32

5. जोस बटलर (GT)

मैच: 3

रन: 166

औसत: 83.00

स्ट्राइक रेट: 172.91

6. श्रेयस अय्यर (PBKS)

मैच: 3

रन: 159

औसत: 53.00

स्ट्राइक रेट: 206.49

7. ट्रेविस हेड (SRH)

मैच: 4

रन: 140

औसत: 35.00

स्ट्राइक रेट: 191.78

8. संजू सैमसन (RR)

मैच: 4

रन: 137

औसत: 34.25

स्ट्राइक रेट: 152.22

9. अंगकृष रघुवंशी (KKR)

मैच: 4

रन: 128

औसत: 42.67

स्ट्राइक रेट: 147.12

10. हेनरिक क्लासेन (SRH)

मैच: 4

रन: 125

औसत: 31.25

स्ट्राइक रेट: 176.05

खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें powersmind.com के साथ।

Shah Shivangi
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top