Electric Water Geyser Buying Guide: कड़ाके की ठंड शुरू होते ही घरों में इलेक्ट्रिक वॉटर गीजर की जरूरत बढ़ जाती है। लेकिन मार्केट में इतने तरह के गीजर मौजूद हैं कि सही मॉडल और टैंक साइज चुनना कई बार मुश्किल हो जाता है।
Instant vs Storage Geyser: अगर आप नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि किस जरूरत के लिए कौन-सा साइज और टाइप परफेक्ट रहेगा।
Water Geyser कितने प्रकार के होते हैं?
मार्केट में इलेक्ट्रिक गीजर मुख्यतः दो तरह के आते हैं:
1. इंस्टेंट गीजर
इस टाइप में आप जैसे ही स्विच ऑन करेंगे और टैप खोलेंगे, तुरंत गर्म पानी मिलने लगता है।
किचन या छोटे उपयोग के लिए परफेक्ट
स्टोरेज की जरूरत नहीं
2. स्टोरेज टैंक गीजर
इसमें पानी गर्म होने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एक बार गर्म हो जाने पर यह कई घंटों तक टैंक में गर्म रहता है।
बाथरूम में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल
4–5 घंटे तक गर्म पानी बना रहता है।
- संबंधित खबरें Oil Heater Vs Fan Heater: सर्दियों में कौन सा हीटर है आपके घर के लिए सही? जानें पूरी तुलना
- Smart TV का झंझट खत्म! मिनी प्रोजेक्टर से घर की दीवार को बनाएं बड़ी स्क्रीन
- हर कोने में तेज़ WiFi चाहिए? आज़माएं ये 5 आसान जुगाड़, बिना नया राउटर लिए बढ़ेगी स्पीड
सही टैंक कैपिसिटी कैसे चुनें?
Water Geyser खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण चीज है—टैंक साइज। आपकी फैमिली में कितने लोग हैं, उसके आधार पर सही साइज चुनें:
1 व्यक्ति → 5 से 10 लीटर
2–3 लोग → 10 से 15 लीटर
4 या उससे अधिक → 25 लीटर
बिजली खपत का रखें ध्यान
गीजर खरीदते समय BEE Star Rating जरूर देखें।
जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग,
उतनी कम बिजली खपत।
ऊंची रेटिंग वाले गीजर थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन बिजली का बिल काफी बचाते हैं।
25 लीटर गीजर की कीमत कितनी है?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सर्च करने पर पता चलता है कि:
25 लीटर स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक गीजर → लगभग ₹6,000 से ₹7,000
10 लीटर गीजर → करीब ₹3,000 से ₹4,000
इस कैटेगरी में कई ब्रांड्स मौजूद हैं, इसलिए बजट और फीचर्स के हिसाब से चुनना आसान है।
IoT और Wi-Fi गीजर क्यों महंगे होते हैं?
अगर आप स्मार्ट फीचर्स वाले Water Geyser चाहते हैं—जैसे मोबाइल से ऑन/ऑफ करने की सुविधा, शेड्यूल सेट करना या टेम्परेचर कंट्रोल—तो इनके लिए ज्यादा बजट रखना होगा। IoT और Wi-Fi सपोर्ट वाले गीजर सामान्य मॉडलों की तुलना में महंगे होते हैं।
- और पढ़ें Apple ने लॉन्च किया नया MagSafe Mobile Grip Stand: दिव्यांग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया खास प्रोडक्ट
- Samsung Bespoke AI Washer Dryer लॉन्च, 70% तक बचाएगी बिजली, इतनी है कीमत
- December 2025 बॉक्स ऑफिस धमाका! Avatar 3 से Dhurandhar तक 10 बड़ी फ़िल्मों की बरसात
- Tata Sierra EV 2026 में होगी लॉन्च, आएगी RWD और AWD विकल्पों के साथ—Creta Electric और MG ZS EV से होगा मुकाबला
- YouTube Silver Button कैसे और कब मिलता है,10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? - January 8, 2026
- Third Party Apps क्या होती हैं? फायदे, नुकसान और इस्तेमाल से पहले जानने वाली जरूरी बातें - January 8, 2026
- Instagram Reels से पैसे कैसे मिलते हैं? 10K Views पर कितनी होती है कमाई – जानकर चौंक जाएंगे - January 8, 2026