होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में चला रन का तूफान!रायपुर वनडे में बन गया ऐसा रिकॉर्ड, जो किसी ने सोचा हो नहीं, जाने क्या?

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हुआ। दोनों टीमों ने मिलकर 720 रन बनाए, जो भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे इतिहास का सबसे बड़ा कुल योग है।

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में चला रन का तूफान!रायपुर वनडे में बन गया ऐसा रिकॉर्ड, जो किसी ने सोचा हो नहीं, जाने क्या?
Image Source By X (High scoring ODI)

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने जड़ा 358 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन खड़े किए। भारत की तरफ से:

ऋतुराज गायकवाड़ – 105 रन (ODI में पहला शतक)

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

विराट कोहली – 102 रन

केएल राहुल – 66 रन

इन तीनों बल्लेबाजों के दम पर भारत ने मजबूत स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 2 विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका का जवाब—362/6 और मैच 4 विकेट से अपने नाम

साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाकर मैच जीत लिया।SA की पारी के मुख्य नायक:

एडेन मार्करम – 110 रन (98 गेंद)

मैथ्यू ब्रीत्जके – 68 रन

देवाल्ड ब्रेविस – 54 रन

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2–2 विकेट निकाले, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की लगातार साझेदारियां मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुईं।

IND vs SA में सबसे ज्यादा रन—रिकॉर्ड टूटा

इस मैच में बने 720 रन ने IND vs SA 2Nd रायपुर वनडे इतिहास के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।सीरीज के पहले मुकाबले (रांची) में दोनों टीमों ने 681 रन बनाए थे। दुनिया के वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन वाला मैच:

872 रन – SA vs AUS (जोहान्सबर्ग, 2006)

ऑस्ट्रेलिया: 434/4

साउथ अफ्रीका: 438/9

IND vs SA 2nd रायपुर मुकाबला इस लिस्ट में अब सबसे शीर्ष मैचों में शामिल हो गया है।

Shah Shivangi
Facebook
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

शाह शिवांगी ने 2023 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। बीते वर्षों में उन्होंने कॉन्टेंट राइटर, और डिजिटल क्रिएटर के रूप मे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए प्रिंट, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। शाह शिवांगी खेल , कला, धर्म विज्ञान जैसी खबरों और फीचर जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी एक्सप्लेनर और प्रीमियम स्टोरीज पाठकों के साथ गहरी जुड़ाव बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Comment