Honey Singh’s Millionaire India Tour: हनी सिंह का ‘यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर’: टिकट बुकिंग शुरू, जानें शेड्यूल और डिटेल्स

Honey Singh’s Millionaire India Tour: सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने बहुप्रतीक्षित कंसर्ट ‘यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर के दौरान हनी सिंह भारत के चुनिंदा 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे।

Honey Singh's Millionaire India Tour: हनी सिंह का 'यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर': टिकट बुकिंग शुरू, जानें शेड्यूल और डिटेल्स

टिकटों की बुकिंग आज, 11 जनवरी, दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसे जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर जाकर बुक किया जा सकता है।

शेड्यूल और परफॉर्मेंस की जानकारी

Honey Singh’s का टूर 22 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगा। इसका विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है:

22 फरवरी: मुंबई

28 फरवरी: लखनऊ

1 मार्च: दिल्ली

4 मार्च: पुणे

8 मार्च: इंदौर

15 मार्च: अहमदाबाद

22 मार्च: बेंगलुरु

23 मार्च: चंडीगढ़

29 मार्च: जयपुर

5 अप्रैल: कोलकाता

कंसर्ट की खास बातें: Honey Singh’s Millionaire India Tour

यह शो करीब चार घंटे तक चलेगा।

ब्राउन रंग, डोप शोप, लुंगी डांस और लव डोज जैसे हिट गानों पर हनी सिंह परफॉर्म करेंगे।

केवल 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग इस कंसर्ट का आनंद ले सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह का बयान

Honey Singh’s ने अपने टूर की घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा:
“मौन आवाज का अंत नहीं है, यह इसकी शुरुआत है। यह वह जगह है जहां जिंदगी खुद को सुनने के लिए रुकती है। यही वजह है कि मैं इतने सालों तक चुप था। अब आप मुझे हर जगह सुनेंगे। हर हर महादेव।”

फैंस बेसब्री से हनी सिंह के इस धमाकेदार टूर का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस कंसर्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्दी से अपनी टिकट बुक करें।

Arpna Dhar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top