Google Pixel Update: अगर आप Google Pixel स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल जल्द ही कई Pixel फोन के लिए एक नया सिस्टम अपडेट जारी कर रहा है। खास बात यह है कि यह अपडेट बिना किसी बड़े ऐलान के, चुपचाप रोलआउट किया जा रहा है।
Pixel December Update: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपडेट दिसंबर Pixel Drop और Android 16 QPR2 रिलीज के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है।इस बार मिलने वाला अपडेट रेगुलर मंथली पैच से अलग है। इसका साइज काफी छोटा बताया जा रहा है और इसका मकसद नए फीचर्स जोड़ना नहीं,
Google Pixel Bug Fix: बल्कि कुछ खास बग्स और परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं को ठीक करना है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह अपडेट फिलहाल चुनिंदा Pixel मॉडल और कुछ ही देशों तक सीमित है।
इन देशों में मिल सकता है नया Pixel अपडेट
रेडिट पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि गूगल ने दिसंबर 2025 का एक दूसरा, छोटा अपडेट कुछ Pixel फोन्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Reddit थ्रेड्स के अनुसार, Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 सीरीज के यूजर्स को यह अपडेट तब मिला।
जब वे पहले से Android 16 QPR2 पर आधारित शुरुआती दिसंबर अपडेट इंस्टॉल कर चुके थे।
- संबंधित खबरें साल 2026 में Google Search पर गलती से भी न करें ये 5 चीज सर्च, जेल जाने तक की आ सकती है नौबत!
- भाषा की दीवार टूटी: Google ने लॉन्च किया Live Headphone Translation फीचर, Google ने दिया बड़ा अपडेट
- Google Gemini AI से पैसे कैसे कमाएं (2026) – देसी भाषा में पूरा फुल गाइड
- Google का बड़ा धमाका! ऑफिस का आधा काम मिनटों में ऑटोमेट—Google Workspace Studio है गेम-चेंजर
बेहद छोटा है अपडेट साइज
बताया जा रहा है कि इस नए OTA अपडेट का साइज करीब 25MB है। इतना छोटा साइज इस बात की ओर इशारा करता है कि यह एक टारगेटेड हॉटफिक्स है, न कि पूरा सिक्योरिटी पैच। अभी तक ज्यादातर रिपोर्ट्स अमेरिका के Pixel मॉडल्स से जुड़ी हैं,
हालांकि यूके में भी कुछ यूजर्स ने अपडेट मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह अपडेट सभी देशों और कैरियर्स के लिए जारी किया जाएगा या नहीं।
गूगल ने नहीं जारी किया ऑफिशियल चेंजलॉग
अब तक गूगल की तरफ से इस नए बिल्ड को लेकर कोई ऑफिशियल चेंजलॉग, फैक्टरी इमेज या OTA फाइल पब्लिश नहीं की गई है। Pixel Firmware डाउनलोड पेज पर भी अभी सिर्फ ओरिजिनल दिसंबर अपडेट ही दिखाई दे रहा है।
वहीं, Pixel 6 और Pixel 7 सीरीज जैसे पुराने मॉडल्स को यह अपडेट मिलेगा या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Verizon ने दी अपडेट की जानकारी
इस बीच, Verizon ने Pixel 8 से लेकर Pixel 10 सीरीज के लिए अपडेट डिटेल्स जारी की हैं। इस अपडेट का बिल्ड नंबर BP4A.251205.006.E1 बताया गया है। Verizon के मुताबिक, यह अपडेट तीन अहम समस्याओं को ठीक करता है—
बैटरी का जरूरत से ज्यादा तेजी से खत्म होना
Pixel 10 में टच रिस्पॉन्स से जुड़ी दिक्कत
पुराने Android वर्जन से सीधे Android 16 में अपग्रेड करने के बाद ऑफलाइन कंटेंट (जैसे मैप्स या मीडिया) एक्सेस न होना
फीचर्स नहीं, जरूरी फिक्स पर फोकस
यह नया OTA अपडेट ऐसे समय पर आया है, जब Pixel यूजर्स को पहले ही दिसंबर Pixel Drop और मंथली सिक्योरिटी अपडेट मिल चुका है। ऐसे में यह साफ है कि यह अपडेट किसी नए फीचर के बजाय जरूरी बग फिक्स और स्टेबिलिटी सुधार पर फोकस करता है।
- और पढ़ें सर्दियों की ठंड भगाएं! सुबह के ये 5 योगासन जो शरीर में जगा देंगे आग जैसी गर्मी
- साल 2026 में Google Search पर गलती से भी न करें ये 5 चीज सर्च, जेल जाने तक की आ सकती है नौबत!
- New Year Smartphone Buying Guide: नया फोन लेने से पहले इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है बड़ी गलती
- RCB Full Squad 2026: IPL Auction के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम, प्लेयर्स लिस्ट
- YouTube Silver Button कैसे और कब मिलता है,10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? - January 8, 2026
- Third Party Apps क्या होती हैं? फायदे, नुकसान और इस्तेमाल से पहले जानने वाली जरूरी बातें - January 8, 2026
- Instagram Reels से पैसे कैसे मिलते हैं? 10K Views पर कितनी होती है कमाई – जानकर चौंक जाएंगे - January 8, 2026