Good News For Bihar Mens: बिहार सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रयास करती रहती है। इस क्रम में, बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए चल रही नसबंदी और बंध्याकरण योजना के तहत प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है।
अब पुरुष नसबंदी कराने पर ₹3000 और महिलाओं को बंध्याकरण पर ₹2000 से ₹3000 तक की राशि दी जाएगी। साथ ही, प्रोत्साहन राशि उत्प्रेरकों (प्रेरकों) को भी दी जाएगी।
क्या है योजना?
Bihar Health Department: बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह योजना लंबे समय से चल रही है। हालांकि, अब तक यह योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई है। हर साल महिलाओं का बंध्याकरण बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन पुरुषों की भागीदारी नगण्य है। इस कमी को दूर करने और अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए अब प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है।
नसबंदी और बंध्याकरण के लिए नई राशि
पुरुष नसबंदी: पहले प्रोत्साहन राशि ₹2000 थी, जिसे बढ़ाकर अब ₹3000 कर दिया गया है।
महिला बंध्याकरण:
गर्भपात के बाद बंध्याकरण पर ₹2000।
प्रसव के बाद बंध्याकरण पर ₹3000।
प्रेरकों के लिए प्रोत्साहन: Good News For Bihar Mens
पुरुषों को प्रेरित करने वाले आशा कार्यकर्ताओं को ₹300।
महिलाओं को प्रेरित करने पर ₹300 से ₹400 तक की राशि।
ऑपरेशन के बाद की प्रक्रिया
पुरुष नसबंदी: ऑपरेशन के बाद सिर्फ 30 मिनट में घर जा सकते हैं।
महिला बंध्याकरण: अगले दिन सुरक्षित घर लौट सकती हैं।
दोनों प्रक्रियाओं के बाद दो दिन में सामान्य कार्य और सात दिन में नियमित कार्य किया जा सकता है।
सुविधा केंद्र और अभियान
इस योजना के तहत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में नसबंदी और बंध्याकरण की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है। हर साल सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान और शिविर का आयोजन किया जाता है।
बिहार सरकार का यह कदम राज्य में जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों को नई दिशा देने का काम करेगा।
- और पढ़ें Bihar Jobs 2024-25: बिहार में नर्सिंग पदों पर 21,000 से अधिक भर्तियां, नई नियमावली स्वीकृत देखें डिटेल्स।
- Banana In Winters: सर्दियों में केला खाना चाहिए या नहीं? जाने विशेषज्ञों की ये 7 खास राय और फायदे
- Smartphone Addiction: Dry Eyes, Stress, Anxiety तक..सुबह उठते फोन देखने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर
- टाटा मोटर्स ने Tata Curvv ICE को कर दिया लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ इतनी है शो रूम कीमत
- Janani Suraksha Yojana: गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही 6 हजार रुपये, जानिए कैसे मिलेगा लाभ - January 25, 2025
- Government jobs 2025: रेलवे, बैंकिंग, टीचिंग, आर्मी में हजारों पदों पर निकली बंपर सरकारी नौकरी, जानें डिटेल्स - January 23, 2025
- TOP 7 Sarkari Naukri January 2025: 31 जनवरी तक खत्म हो जाएगी इन 7 भर्तियों की लास्ट डेट, जल्द भरे फॉर्म - January 22, 2025