होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

धर्मेंद्र की बहू दीप्ति भटनागर — एक्ट्रेस नहीं, इंडिया की पॉपुलर ट्रैवल व्लॉगर

Deepti Bhatnagar Biography In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का परिवार तीन पीढ़ियों से हिंदी सिनेमा में सक्रिय है। सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल, ईशा देओल और करण देओल जैसे कई नाम इस फिल्मी वंश से आते हैं।

dharmendra daughter in law deepti bhatnagar travel vlogger journey

Dharmendra Bahu Deepti Bhatnagar: लेकिन इन्हीं के बीच एक ऐसी बहू हैं, जिन्हें असली पहचान फिल्मों से नहीं, बल्कि ट्रैवल व्लॉगिंग से मिली—दीप्ति भटनागर। सोशल मीडिया पर दीप्ति की जबरदस्त फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उनके 501k फॉलोअर्स हैं।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

दीप्ति भटनागर कौन हैं? धर्मेंद्र के परिवार से उनका रिश्ता

Deepti Bhatnagar Travel Vlogger: दीप्ति भटनागर, धर्मेंद्र के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह के बेटे रनदीप आर्या की पत्नी हैं। इस नाते वह धर्मेंद्र परिवार की बहू हैं। वीरेंद्र पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे—एक सफल अभिनेता, निर्देशक और लेखक।

मेरठ से मुंबई तक: Deepti Bhatnagar की शुरुआत

दीप्ति का जन्म मेरठ में हुआ। हालांकि वे फिल्मों में आने के इरादे से मुंबई नहीं पहुंची थीं। उन्होंने मुंबई आकर हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस शुरू किया, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे और 18 साल की उम्र में वे मिस इंडिया बन गईं।

मॉडलिंग की पहली ही कमाई में उन्होंने एक लाख रुपये कमाए और जल्द ही जुहू में अपना घर खरीदा, जो उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से खरीदा था।

फिल्मी सफर: हिंदी, साउथ और हॉलीवुड तक का अनुभव

Deepti Bhatnagar ने 1995 में संजय गुप्ता की फिल्म राम-शस्त्र’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया, जिसमें पेल्ली संडाडी और धर्मचक्करम जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। 1997 में वे हॉलीवुड फिल्म ‘इन्फर्नो’ में लीड रोल में दिखाई दीं—और यही फिल्म आर. माधवन के डेब्यू का कारण बनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepti Bhatnagar (@dbhatnagar)

दीप्ति ने हिंदी फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिनमें आमिर खान और मनीषा कोईराला की फिल्म ‘मन’ भी शामिल है। टीवी पर वे ये है राज़’ में एक पुलिस अफसर के रूप में नजर आईं।

अभिनेत्री बनना नहीं था सपना—डर में छोड़ा शाहरुख खान का प्रोजेक्ट

दीप्ति ने कई इंटरव्यू में माना कि वे दिल से कभी भी पूरी तरह एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं।शाहरुख खान के साथ एक ऐड शूट के बाद उन्हें फिल्म कभी हाँ कभी ना’ में ‘आना’ के रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट मिला था। लेकिन टेस्ट के समय वे इतनी घबरा गईं कि मौके को छोड़कर चली गईं। बाद में यह रोल सुचित्रा कृष्णमूर्ति को मिला।

सनी देओल के साथ ऐड करने के बाद उन्हें धर्मेंद्र से मिलने का मौका भी मिला था, लेकिन वे इतनी नर्वस थीं कि मिलने नहीं गईं। बाद में किस्मत ने उन्हें उसी परिवार की बहू बना दिया।

दीप्ति भटनागर की पर्सनल लाइफ

दीप्ति की शादी रनदीप आर्या से हुई है। दिलचस्प बात यह है कि यह मुलाकात भी फिल्मों की तरह ही हुई—दोनों ने एक विज्ञापन में फेयर ऐंड लवली के लिए पति-पत्नी का रोल निभाया था और वहीं से रिश्ता वास्तविक जीवन में बदल गया। उनके दो बेटे हैं—शुभ और शिव।
इसके अलावा दीप्ति टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की मामी भी लगती हैं।

ट्रैवल व्लॉग से मिली नई पहचान — 90+ देशों की यात्रा

2001 में Deepti Bhatnagar और उनके पति ने एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। इसी बैनर के तहत उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय ट्रैवल शो—

‘यात्रा’

‘मुसाफ़िर हूँ यारों’

का निर्माण किया।
इनकी शूटिंग के दौरान दीप्ति ने दुनिया के 90 से ज्यादा देशों की यात्रा की और अपने बच्चों को भी दुनिया घूमाई।

आज वे YouTube और Instagram पर ट्रैवल व्लॉगिंग करती हैं, और उनका मानना है कि यह काम उन्हें एक्टिंग से कहीं ज्यादा आज़ादी और खुशी देता है।

Arpita Dutta
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

अर्पिता वर्तमान में PowersMind में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया क्षेत्र में 2 से अधिक वर्षों का अनुभव रखती हैं। वह एंटरटेनमेंट क्षेत्र में रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म समीक्षा, इंटरव्यू और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखती हैं। अर्पिता ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर किया है।

Leave a Comment