Deepti Sharma 5 wickets 58 runs:भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अगर किसी एक नाम ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी, तो वो है दीप्ति शर्मा। फाइनल जैसे बड़े मंच पर दीप्ति ने ऐसा ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसने सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि करोड़ों दिल जीत लिए।
Deepti Sharma World Cup 2025: उन्होंने फाइनल में 58 रन की मैच-विनिंग पारी खेली और फिर गेंद से कहर बरपाते हुए 5 विकेट देकर 39 रन खर्च किए। यह प्रदर्शन सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की सबसे खूबसूरत रिडेम्प्शन स्टोरी में दर्ज हो गया है।
2017 की उम्मीद से 2025 की मिसाल तक
Harmanpreet Kaur Captain India Win: कभी 2017 के फाइनल में आखिरी उम्मीद…! फिर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो नो-बॉल, जिसने भारत का अभियान रोका…! और आज, 2025 में उसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा बदला और सबसे बड़ी जीत।
दीप्ति ने अपने पिछले दर्द को हौसले की ताकत में बदला और दुनिया को दिखा दिया कि सच्ची चैंपियन वही है जो गिरकर और ऊंचा उठे।
- संबंधित खबरें Women’s World Cup 2025: महिला वर्ल्ड चैंपियन भारत पर, BCCI ने किया ICC से भी बड़ाप्राइज मनी का किया ऐलान ,पानी की तरह बहाया पैसा
- ICC Women’s World Cup: क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने वाली टीम को कितना पैसा देगा ICC, उपविजेता को क्या मिलेगा?
- ऋचा घोष का धमाका: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बराबर, भारतीय जीत की हीरो बनीं
इतिहास में नाम—भारत की पहली, दुनिया की दूसरी
दीप्ति शर्मा महिला वनडे विश्व कप इतिहास में पहली खिलाड़ी बनीं जिन्होंने नॉकआउट मैच में 50+ रन बनाए और फिर 5 विकेट भी लिए। और पूरी विश्व कप हिस्ट्री में ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं — युवराज सिंह (2011) के बाद।
मैच के बाद Deepti Sharma का भावुक बयान
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने के बाद दीप्ति ने कहा—
“आज जो हुआ, वो किसी सपने जैसा है। टीम, फैंस और परिवार—सबका शुक्रिया। मैं चुनौतियों से प्यार करती हूं। बैट और बॉल, दोनों से अपना योगदान दे पाना गर्व का पल है। ये ट्रॉफी मैं अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं।” उन्होंने 2022 की नो-बॉल पर भी कहा—
View this post on Instagram
“वो ओवरस्टेप नहीं, मेरी नई शुरुआत थी।”
एक संदेश, हर सपने देखने वाले के नाम
Deepti Sharma ने दिखाया—
ना आलोचना रोक सकती है, ना असफलता।
इच्छाशक्ति हो तो हर हार वापसी की तैयारी होती है।
आज वह सिर्फ वर्ल्ड कप विजेता नहीं, एक प्रेरणा हैं — हर उस लड़की के लिए जो सपने देखती है, और हिम्मत से उन्हें पूरा करती है।
- और पढ़ें Breast Cancer: महिलाओं के लिए जरूरी 10 बातें, एक्सपर्ट से जानिए सेल्फ-चेक का सही तरीका
- IPL 2026 Trade News: संजू सैमसन जल्द बदलेंगे टीम? KKR भी KL राहुल पर दांव लगाने को तैयार
- Ramayana Star Cast Fees: रणबीर, यश और साई पल्लवी की फीस जानें, जिन्होंने वसूले करोड़ों तो विवेक ओबेरॉय
- Taylor Swift Referenced Marriage in Her Song Lyrics From Paper Rings to So High School
- Shreeji Global FMCG IPO: ₹120-₹125 के प्राइस बैंड में 4 नवंबर को खुलेगा, जानें लॉट साइज, GMP और कंपनी डिटेल्स
- IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में चला रन का तूफान!रायपुर वनडे में बन गया ऐसा रिकॉर्ड, जो किसी ने सोचा हो नहीं, जाने क्या? - December 4, 2025
- 105 रन की तूफानी पारी… फिर भी बाहर होंगे Ruturaj Gaikwad? वजह चौंकाने वाली! - December 4, 2025
- विराट कोहली ने ठोका 84वां इंटरनेशनल शतक, घर पर सचिन के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 कदम दूर - December 3, 2025