What is Death Clock: हमेशा से इंसान यह जानने को उत्सुक रहा है कि उसकी जिंदगी कितनी लंबी होगी। अब, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से यह अनुमान लगाया जा सकता है।
हाल ही में एक ‘मृत्यु घड़ी’ नामक एप लॉन्च हुई है, जो इंसान की संभावित मृत्यु का दिन बताने का दावा करती है।
कैसे काम करती है यह Death Clock एप?
यह एप आपके आहार, व्यायाम, तनाव के स्तर और नींद की जानकारी का विश्लेषण करके संभावित मृत्यु का अनुमान लगाती है। इसे पांच करोड़ से अधिक प्रतिभागियों और 1200 से अधिक जीवन प्रत्याशा अध्ययनों के आधार पर विकसित किया गया है। Death Clock एप के निर्माता ब्रेंट फ्रैंसन के अनुसार, इसके परिणाम काफी हद तक सटीक हैं।
- ये भी पढ़ें… क्या हैं NewJeans और HYBE और इनके बीच में विवाद का ताजा अपडेट क्या हैं: क्यों कर रहा हैं ये ट्रेंड में!
बढ़ती लोकप्रियता
जुलाई में लॉन्च होने के बाद से ही इस Death Clock एप को 1,25,000 से अधिक बार किया जा चुका है। यह फिटनेस और स्वास्थ्य श्रेणी में सबसे अधिक लोकप्रिय एप्स में से एक बन गई है। खास बात यह है कि यह एप यूजर्स को जीवनशैली में सुधार के सुझाव भी देती है, जिससे उनकी मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।
आर्थिक स्थिति और जीवन प्रत्याशा का संबंध
Death Clock एप का डेवलेपर मानता है कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और जीवन प्रत्याशा के बीच गहरा संबंध है। अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन के एक शोध में पाया गया है कि सबसे अमीर और सबसे गरीब लोगों के जीवन वर्षों में बड़ा अंतर होता है। अमीर पुरुष गरीब पुरुषों की तुलना में औसतन 15 साल अधिक जीते हैं, जबकि महिलाओं के बीच यह अंतर 10 साल का है।
सरकारों और बीमा कंपनियों के लिए उपयोगी
लोगों की जीवन प्रत्याशा केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि सरकारों और बीमा कंपनियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह आंकड़े बीमा पॉलिसी और पेंशन फंड जैसी योजनाओं के लिए आर्थिक गणना में अहम भूमिका निभाते हैं।
- और पढ़ें सैमसंग का धमाल! 8000 से भी कम में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M05, इसमें है 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
- Bhojpuri Song Pieta Sharaab : ‘पियता शराब’ भोजपुरी गाने में धोखा खाए आशिकों के दर्द को किया गया बयां, कल्लु का नया गाना वायरल
- डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, शिशु और मां दोनों को होंगे जबरदस्त फायदे
- DRDO Internship 2025 :रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो जल्द करें आवेदन, ये है पात्रता - February 18, 2025
- Bihar Nyaya Mitra Vacancy 2025: बिहार में ग्राम न्याय मित्र के 2400+ पदों पर निकली भर्ती, फॉर्म शुरू, देख लें सैलरी - February 12, 2025
- India Post GDS Recruitment 2025: डाक विभाग में 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई - February 11, 2025