होम देश-विदेश एंटरटेनमेंट ऑटो न्यूज़ टेक न्यूज़ बिजनेस न्यूज़ जॉब और करियर डाइट और फिटनेस वैकल्पीप चिकित्सा धर्म खेल सक्सेस स्टोरी वेब स्टोरी

ChatGPT से ये 6 काम कभी न करवाएँ, वरना पड़ जाएंगे लेने का देने, हो सकता है बड़ा नुकसान

ChatGPT AI Tool Health & AI, Digital Safety: ChatGPT आज लाखों लोगों का फेवरेट AI टूल बन चुका है। नवंबर 2022 में लॉन्च होते ही इसने सिर्फ 1 हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा यूजर्स बना लिए थे। तब से लोग इसे पढ़ाई, जॉब प्रोफाइल, आर्टवर्क, आर्टिकल लिखने और ढेर सारे कामों में इस्तेमाल कर रहे हैं।

ChatGPT से ये 6 काम कभी न करवाएँ, वरना पड़ जाएंगे लेने का देने, हो सकता है बड़ा नुकसान

लेकिन ध्यान रहे—हर काम ChatGPT के भरोसे छोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। गलत इस्तेमाल से आपकी सेहत, सुरक्षा और प्राइवेसी तक खतरे में पड़ सकती है। आइए जानते हैं वो 6 काम जो आपको कभी भी ChatGPT से नहीं करवाने चाहिए:

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

1. सेहत की जांच करवाना

अगर आप अपने लक्षण लिखकर Chat GPT से बीमारी का अंदाज़ा लगाने की कोशिश करते हैं, तो यह गलत हो सकता है। ChatGPT डॉक्टर का विकल्प नहीं है।
उदाहरण के लिए : एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने AI की सलाह पर डाइट बदल लिया और गंभीर मानसिक व शारीरिक दिक्कतों में फँस गया।

2. निजी जानकारी साझा करना

आधार नंबर, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी Chat GPT को कभी न दें। चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं होतीं और डेटा कहीं स्टोर हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में बड़े सृजन और फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टरों को तक मना किया गया है कि वे मरीजों की जानकारी AI से न लिखें।

3. गैर-कानूनी कामों के लिए पूछना

AI टूल्स में फिल्टर जरूर होते हैं, लेकिन अगर आप गलत या अवैध तरीके पूछेंगे तो मुश्किल में फँस सकते हैं। OpenAI खुद ऐसे कंटेंट को ट्रैक करके हटा देता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य पर भरोसा करना

AI कभी भी एक असली थेरेपिस्ट की जगह नहीं ले सकता। इंसानी सहानुभूति और समझ को मशीन रिप्लेस नहीं कर सकती। दुनिया भर के रिसर्च यह बताता है कि ज्यादातर लोग मानसिक स्वास्थ्य के लिए इंसान से बात करना ही ज़्यादा असरदार मानते हैं।

5. कानूनी सलाह लेना

Chat GPT से कानून की बेसिक जानकारी समझी जा सकती है, लेकिन अगर आपको कोई अनुबंध, वसीयत या कानूनी डॉक्युमेंट बनवाना है तो वकील ही सही विकल्प हैं। Chat GPT पर आपके और AI के बीच कोई गोपनीयता समझौता नहीं होता।

6. वित्तीय डिटेल्स देना

बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड या फाइनेंशियल जानकारी Chat GPT पर साझा करना बेहद रिस्की है। चैटबॉट्स में न तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है और न ही ऑटो-डिलीट फीचर। इससे डेटा चोरी या फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।

ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें

Chat GPT एक शानदार टूल है, लेकिन इसे सोच-समझकर इस्तेमाल करना जरूरी है। पढ़ाई, रिसर्च, क्रिएटिव आइडियाज या कंटेंट राइटिंग में यह बेहतरीन है, लेकिन सेहत, पैसे, कानूनी और निजी जानकारी के मामलों में हमेशा इंसानी विशेषज्ञ पर भरोसा करें।

Rohit Singh
Follow
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

रोहित सिंह के पास मीडिया इंडस्ट्री में 3 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के रूप में की थी और अपनी मेहनत व लगन से अब रोहित ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, और अन्य कई समाचार को कवर किया है। वर्तमान में, वह टेक, बिजनेस ,पर्सनल फाइनेंस सेक्शन में कार्यरत है।

Leave a Comment