Bihar Viral Video: बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के भितिहरवा आश्रम से एक अनोखा मामला सामने आया है। आमतौर पर सुनने को मिलता है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी कर लेता है, लेकिन इस बार उल्टा हुआ।
Bihar News: याहां एक लड़की खुद अपने प्रेमी को भगाकर शादी रचाने के बाद वीडियो जारी कर रही है। वीडियो में वह अपील कर रही है कि लड़के के परिवार को किसी तरह की परेशानी न दी जाए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 47 सेकंड के इस वायरल वीडियो में लड़की भोजपुरी भाषा में कहती है, “हम रामपूजन कुमार से बहुत प्यार करेनी। प्यार करत आठ साल हो गईल। जब घरवालों को इस बारे में पता चला, तो हम खुद अपने मन से भाग के अईनी।
आठ साल वाला प्यार! बिहार के बेतिया का मामला है. प्रेमिका ही अपने प्रेमी को बोली अब भगाकर ले चलो… फिर क्या था खुद ही सुन लीजिए pic.twitter.com/jnqQbc3R3b
— kailash yadav (@kailash59258155) December 24, 2024
हमहीं कहनी इनका (लड़के) से कि भगा के ले चलअ। ई हमके भगा के ना ले अइलन। हम कहनी कि चलअ, तहरे साथे रहेम, तहरे साथे मरेम। घरवाले या दीदी-जीजा से कहेम कि कवनो केस-ओस ना करे के।”
प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के निवासी
वीडियो में लड़की ने अपना नाम निक्की कुमारी और लड़के का नाम रामपूजन कुमार बताया। दोनों की उम्र क्रमशः 22 और 23 साल बताई जा रही है। ये दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और एक ही कॉलेज से बीए पार्ट-3 में पढ़ाई कर रहे हैं।
अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं
इस मामले में अब तक लड़का या लड़की पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि यदि कोई आवेदन मिलता है, तो मामले की जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, दोनों 18 दिसंबर को घर से भागे थे और अब वीडियो जारी कर यह बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे खूब साझा कर रहे हैं।
- और पढ़ें Motihari News: मोतिहारी शहरवासियों का हो गया बल्ले-बल्ले! CM नीतीश ने दे दी बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होने जा रहा है ये नया काम
- Bettiah Raj Jamin Breaking News: बेतिया राज जमीन को लेकर आया बड़ी खबर 17.94 एकड़ जमीन की इस दिन लगेगी बोली, HC ने दिया आदेश
- Bihar News : बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाई: बक्सर और मोतिहारी में बनेंगे चार सितारा होटल, पटना में रिसॉर्ट
- Trisha Kar Madhu reel video viral: भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु का डांस वीडियो वायरल, के बाद MMS विवाद फिर चर्चा में
- Janani Suraksha Yojana: गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही 6 हजार रुपये, जानिए कैसे मिलेगा लाभ - January 25, 2025
- Government jobs 2025: रेलवे, बैंकिंग, टीचिंग, आर्मी में हजारों पदों पर निकली बंपर सरकारी नौकरी, जानें डिटेल्स - January 23, 2025
- TOP 7 Sarkari Naukri January 2025: 31 जनवरी तक खत्म हो जाएगी इन 7 भर्तियों की लास्ट डेट, जल्द भरे फॉर्म - January 22, 2025