Bihar Second Glass Bridge : राजगीर जैसा सहरसा में बनेगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Bihar Second Glass Bridge News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहरसा में राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज बनाने की घोषणा की है। राजगीर के बाद अब सहरसा के मत्स्यगंधा झील परिसर में यह अद्वितीय संरचना विकसित की जाएगी।

Bihar Second Glass Bridge : राजगीर जैसा सहरसा में बनेगा बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Bihar Second Glass Bridge

Bihar News : इस परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने मत्स्यगंधा झील के विकास के लिए 97.61 करोड़ रुपये और कैमूर जिले के करमचक इको-टूरिज्म एडवेंचर हब के लिए 49.51 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

Bihar Second Glass Bridge से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मत्स्यगंधा झील का विकास उत्तर बिहार के पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हस्तशिल्प, होटल और परिवहन जैसे क्षेत्रों में विशेष तौर पर लोगों को फायदा होगा।

पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं

 

सहरसा के प्राचीन झील में 22 भिन्न भिन्न तरह के कई आकर्षक संरचनाएं विकसित की जाएंगी। इनमे आपको गोलाकार ग्लास ब्रिज, लाइट एंड साउंड शो , घाट, फूड कोर्ट, टॉयलेट ब्लॉक, म्यूजिकल फाउंटेन और सेल्फी प्वाइंट शामिल होंगे। इन सुविधाओं से पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा और सहरसा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा।

राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती

परियोजना के तहत करमचक इको-टूरिज्म एडवेंचर हब का भी विकास होगा, जिससे दक्षिण बिहार में पर्यटन को बल मिलेगा। इन परियोजनाओं से बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

नेताओं का आभार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार के 147.12 करोड़ रुपये के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद दिया। सहरसा विधायक डॉ. आलोक रंजन ने मत्स्यगंधा झील के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर संतोष जताया और सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

बिहार के पर्यटन में नई क्रांति

राजगीर और सहरसा के ये ग्लास ब्रिज, राज्य के पर्यटन को एक नई पहचान देंगे। यह पहल बिहार को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Ankit

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top