Bihar airport News Update Live: बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार की उड़ान 5.2 योजना के तहत राज्य के 10 जिलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इस योजना की घोषणा 10 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में की गई थी।
उड़ान योजना 5.2 के तहत बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। इससे व्यापार, पर्यटन और संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
योजना का उद्देश्य और लाभ
इस योजना के अंतर्गत छोटे विमानों की सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे आम लोगों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाया जाएगा। बिहार सरकार को हवाई अड्डों के विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
शामिल जिले और शहर: Bihar airport News
उड़ान 5.2 योजना के तहत चयनित जिले और शहर निम्नलिखित हैं:
सुल्तानगंज (भागलपुर)
वीरपुर (सुपौल)
वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण)
मुंगेर
मुजफ्फरपुर
राजगीर (नालंदा)
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)
छपरा (सारण)
मधुबनी
विमानों की क्षमता:Bihar airport News
राज्यसभा में विमानों की क्षमता के संबंध में पूछे गए सवाल पर नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जानकारी दी कि इन हवाई अड्डों पर 20 सीटों से कम क्षमता वाले विमानों का संचालन किया जाएगा। छोटे विमानों के उपयोग से यात्रियों को कम दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।
बिहार सरकार की पहल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि राज्य के प्रत्येक 200 किलोमीटर के दायरे में एक हवाई अड्डा होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक सहायता और सहयोग की मांग की है।
- और पढ़ें Bihar में बनने जा रहा है 3 New Expressways, चंपारण से सिलीगुड़ी, सिक्किम जाना हो जाएगा आसान, जानें रूट
- Google Year in Search 2024: गूगल ने बताया 2024 में भारत में सबसे ज्यादा क्या हुआ सर्च
- क्या होता है मनी लेंडिंग बिजनेस, Vivek Oberoi स्टूडेंट को टारगेट कर कैसे खड़ा किया ₹3400 करोड़ का साम्राज्य
- दिव्यांगजन के लिए टॉप 7 वर्क-फ्रॉम-होम जॉब्स (2025 गाइड): Work-From-Home Jobs for Divyangjan - March 14, 2025
- NCL Apprentice Recruitment 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 1765 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन - March 13, 2025
- UP Police Constable Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक - March 13, 2025