Allu Arjun Arrested: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने महिला की मौत के मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई थी।
नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क: जानकारी के अनुसार, फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले आयोजित इस प्रीमियर में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 35 वर्षीय महिला रेवती की जान चली गई थी, जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा घायल हो गया था।
कैसे हुई घटना?
Big Breaking News Live• : चार दिसंबर की रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर आयोजित किया गया था। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस में भारी उत्साह था। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में रेवती की मौत हो गई, और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं।
महिला के परिवार ने पांच दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
Allu Arjun ने FIR रद्द करने की मांग की
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की। उन्होंने इस दौरान गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील भी की थी।
अभिनेता ने जताई संवेदना और मुआवजे का एलान
हादसे के बाद Allu Arjun ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और मुआवजे की घोषणा की। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, “हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं।” उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया।
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए आज अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।
- और पढ़ें D Gukesh Net Worth:17 दिन में 11 करोड़ 18 की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन; ताबड़तोड़ कमाई, नेटवर्थ पहुंचा 21 करोड़ पार
- Bihar News UPDATES: पटना में 400 करोड़ की लागत से विकसित होगा बिहार का पहला अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जाने डिटेल्स
- Lemon water in winter;सर्दियों में नींबू पानी पीने के 5 चमत्कारी फायदे, जो आपको सेहतमंद और ताजगीभरा बनाएंगे!
- Death Clock: एआई तकनीक से बनाई गई ;मृत्यु घड़ी एप, जानिए कब हो सकती है आपकी मृत्यु
- Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर: पीठाधीश्वर बनते वक्त हो गई भावुक, जानें क्यों चुना अध्यात्म का रास्ता - January 25, 2025
- Mamta Kulkarni became a Monk: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी महाकुंभ पहुंच क्यों बनी संन्यासी, महाकुंभ मे दीक्षा लेते वक्त क्या हुआ…, हो गई बहुत ज्यादा….. - January 24, 2025
- Maharani Yesubai : महारानी येसुबाई कौन थीं जिनके जीवन पर बनी फिल्म छावा में माथे पर बिंदिया…सिर पर पल्लू, में छा गई रश्मिका - January 24, 2025